Advertisment

Patna पहुंचे अमित शाह, करेंगे विधानसभा चुनाव का शंखनाद

पटना: केंद्रीय मंत्री अमित शाह अपने दो दिवसीय दौरे पर पटना पहुंच चुके हैं। पटना एयरपोर्ट से अमित शाह सीधे भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। भाजपा कार्यालय में अमित शाह कोर कमिटी के साथ बैठक करेंगे इसके बाद वे कार्यकर्ताओं के साथ भी बैठक करेंगे और आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा करेंगे। अमित शाह राजधानी पटना में रात्रि विश्राम के बाद कल पटना के बापू सभागार में सहकारिता विभाग की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। Patna Patna Patna 

यह भी पढ़ें – NDA की सरकार लोगों के साथ ही देश के विकास के लिए प्रतिबद्ध, राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने….

इसके बाद अमित शाह गोपालगंज जायेंगे जहां वे एक जनसभा को संबोधित करेंगे। अमित शाह के भाजपा कार्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका काफी गर्मजोशी से स्वागत किया। गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे को आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर काफी अहम माना जा रहा है। सियासी गलियारों में चल रही चर्चाओं की मानें तो अमित शाह बिहार में चुनावी शंखनाद करेंगे। बता दें कि अमित शाह कल सहकारिता विभाग के कार्यक्रम के दौरान बिहार को 800 करोड़ रूपये की सौगात देंगे। वे कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  ED की छापेमारी में करोड़ों रूपये हुए थे बरामद, अब सरकार ने कर दिया बर्खास्त

Vinay Kumar Chaubey Bail: वनभूमि अनियमितता मामले में सुप्रीम कोर्ट का...

Vinay Kumar Chaubey Bail: झारखंड के सस्पेंड किए गए IAS अधिकारी विनय कुमार चौबे को हजारीबाग में वन भूमि की कथित अनियमितताओं और अवैध खरीद-फरोख्त...

Chirkunda Kanwar Yatra 2026: चिरकुंडा से 111 कांवड़ियों का जत्था रवाना,...

Chirkunda Kanwar Yatra 2026: सावन के पवित्र महीने में भगवान शिव के प्रति भक्तों की आस्था चरम पर होती है। इसी क्रम में, शुक्रवार सुबह...

अलौली में फुलतोड़ा पुल के पास युवक की गोली मारकर हत्या,...

खगड़िया : खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। फुलतोड़ा पुल के पास एक युवक की गोली मारकर...