CBI की टीम ने बिहार ग्रामीण बैंक के मैनेजर समेत 2 को दबोचा, PMEGP ऋण का…

सीबीआई ने बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक और एक दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी को 10,000  रूपये रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया।

पटना: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने सीतामढ़ी के बभनगामा में स्थित बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक और एक दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी (निजी व्यक्ति) को एक ग्राहक से 10,000 रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार शाखा प्रबंधक और दैनिक वेतनभोगी गर्मी ने एक ग्राहक से 2022 में स्वीकृत और वितरित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम ऋण से संबंधित सब्सिडी की राशि जारी करने के एवज में 15 हजार रूपये की मांग की थी।

यह भी पढ़ें – बेतिया : अतिक्रमण हटाने गई पुलिस टीम पर अतिक्रमणकारियों ने बोल दिया हमला, कई घायल…

रूपये की मांग के बाद ग्राहक ने मामले की शिकायत की जिसके बाद CBI की टीम ने मामले की जांच की और दस हजार रुपया घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद सीबीआई की टीम ने दोनों कर्मियों के आवासीय समेत अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी की जहां से कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए हैं।  दोनों कर्मियों को शुक्रवार को सीबीआई कोर्ट में पेश किया गया। फ़िलहाल CBI की टीम जांच में जुटी हुई है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   ऑपरेशन सिंदूर : बिक्रमगंज में PM नरेंद्र मोदी ने कहा- बिहार में जो वादा किया वो निभाया…

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

आज का राशिफल और पंचांग 27 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 27 नवंबर 2026 (शुक्रवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परि

Rajgir Mahotsav Gramshree Mela 2026: राजगीर महोत्सव में क्यों उमड़ रही...

Rajgir Mahotsav Gramshree Mela 2026: राजगीर महोत्सव–2026 में आयोजित ग्रामश्री मेला आगंतुकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। ग्रामीण विकास विभाग एवं...

Pakur Constitution Day Celebration: पाकुड़ में संविधान दिवस पर बच्चों को...

Pakur Constitution Day Celebration: भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को एंडेवर एकेडमी, पाकुड़ स्थित बिरसा मुंडा शिक्षण केंद्र सह पुस्तकालय में जागरूकता कार्यक्रम...