झारखंड में बनेगी NDA की सरकार, मंत्री विजय चौधरी ने सीएम के अधिकारियों के सामने…

पटना: बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी ने झारखंड चुनाव को पूरी तरह से NDA की जीत का दावा किया है। इस दौरान विजय चौधरी ने इंडिया गठबंधन में बिखराव होने की भी बात कही और कहा कि जब आपस में ही बनाव नहीं है तो फिर जनता कैसे भरोसा करेगी। वहीं विजय चौधरी ने दो झारखंड विधानसभा में दो सीटें मिलने पर संतोष जाहिर किया। उन्होंने कहा कि झारखंड में जदयू के उम्मीदवार भी तय कर लिए गए हैं, जल्दी ही घोषणा कर दी जाएगी। इसके साथ ही दो सीटें मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमने चार सीट मिलने का अनुमान लगाया था लेकिन हम दो सीटों से संतुष्ट हैं।

उन्होंने महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर कहा कि झामुमो और कांग्रेस ने सीट शेयरिंग के मामले में तेजस्वी को भाव ही नहीं दिया। किसी भी गठबंधन में सिद्धांतों में एकता और आपसी समझदारी नहीं होती है तो यही हाल होता है। दलों के पास अपनी समझदारी नहीं है इसलिए महागठबंधन में अभी से बिखराव शुरू हो गया है। इस बिखराव के बीच झारखंड की जनता उनके ऊपर कैसे भरोसा करेगी।

उन्होंने झारखंड विधानसभा चुनाव प्रचार में जाने के सवाल पर कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चुनाव प्रचार में आने के लिए घटक दल अभी से निमंत्रण दे रहे हैं और सीएम अपने समय के अनुसार चुनाव प्रचार में जायेंगे भी। वहीं अररिया के सांसद प्रदीप सिंह के बयान ‘अररिया में रहना है तो हिन्दू रहना होगा’ के मामले में मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में लॉ एंड ऑर्डर के अपनी सोच सबके सामने रख चुके हैं। यहां आपसी भाईचारा की सरकार है जाति धर्म के नाम पर नहीं बांटा जा सकता है।

मनोरमा देवी को बेलागंज से टिकट दिए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मांग थी कि मनोरमा देवी को उमीदवार बनाया जाये इसलिए उन्हें पार्टी ने टिकट दिया है। जब पत्रकारों ने सीएम नीतीश के अधिकारियों के सामने हाथ जोड़ने पर सवाल किया तो उन्होने कहा कि हर आदमी हाथ जोड़ता है और मुख्यमंत्री ने भी हाथ जोड़ा।

अगर कोई अपने हाथ से थप्पड़ चलाना चाहता है तो चलाये लेकिन नीतीश कुमार जनता के सामने भी हाथ जोड़ते हैं और जनता के काम के लिए अधिकारियों के सामने भी हाथ जोड़े तो इसमें गलत क्या है। नितीश कुमार ने हमेशा विनम्र राजनीति का सन्देश है और आगे भी देते रहेंगे। अब जिन्हे हाथ जोड़ना पसंद नहीं है उनके लिए क्या कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें-    CM Nitish बिहार के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं, मंत्री जमा खान ने चुनाव को लेकर कहा…

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

NDA NDA NDA NDA NDA NDA

NDA

Bihar Social Security Pension: पेंशनधारियों के लिए बड़ी खबर! बिहार सरकार...

Bihar Social Security Pension: बिहार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन पाने वाले लाभार्थियों के लिए सरकार ने पेंशन भुगतान की तारीख तय कर दी है।...

Jharkhand Maoist Surrender: झारखंड में माओवादियों को बड़ा झटका, 3 इनामी...

Jharkhand Maoist Surrender: झारखंड में माओवादी संगठन के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई के बीच संगठन को बड़ा झटका लगने की जानकारी सामने आई...

Ranchi University PhD Admission 2026: रांची यूनिवर्सिटी में PhD के लिए...

Ranchi University PhD Admission 2026: रांची विश्वविद्यालय में इस बार पीएचडी प्रवेश को लेकर कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। विश्वविद्यालय में पीएचडी रेगुलेशन...