नीरज कुमार का PM पर हमला, कहा- OBC की सूची में घांची नहीं, मोदी ने कराया शामिल

पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU) प्रदेश कार्यालय में आज प्रेस कांफ्रेंस किया गया। जाति आधारित गणना के रिपोर्ट पर विपक्ष के द्वारा सवाल उठाए जाने पर जदयू ने बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोला।मीडिया को संबोधित करते हुए जदयू के प्रवक्ता व एमएलसी नीरज कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी पर जमकर निशाना साधा है। नीरज ने कहा कि नरेंद्र मोदी का दावा है कि हम पिछड़ा नहीं अतिपिछड़ा है। सुशील मोदी कहते थे कि अतिपिछड़ा है। मोदी कोई जाति नहीं है उपनाम है। मोदी का जाति का नाम मोरघाची है। दस्तवेज दिखाकर नीरज कुमार ने दावा किया। ओबीसी की सूची में घांची नहीं है। मोदी ने शामिल कराया।

जदयू के एमएलसी ने कहा कि नरेंद्र मोदी की कोई जाति नहीं है, वह उपनाम है नीक नाम है। नीरज कुमार ने कहा कि नरेंद्र मोदी सामाजिक और आर्थिक सर्वेक्षण का रिपोर्ट दिखाएं अगर हिम्मत है तो। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी इसलिए आर्थिक और सामाजिक सर्वेक्षण नहीं कर रहे हैं क्योंकि उनसे उनकी जाति का पता चल जाएगा उनको इस बात का भय है।

वहीं जिस तरीके से चिराग पासवान ने जातिय आधारित गणना को लेकर कहा था कि इसमें 500 करोड़ का घोटाला हुआ है। उसको लेकर नीरज कुमार ने कहा कि चिराग पासवान के इस तरीके का बयान दो-चार टिकट के लिए कर रहे हैं। नीरज ने कहा कि चिराग अपना जमीर बेच चुके हैं।

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Paddy Procurement 2026-27: झारखंड में धान खरीद का नया Target, टूटे...

झारखंड में धान खरीद के नए नियम लागू होंगे। ब्रोकन राइस की सीमा घटाई गई है। टूटे चावल से इथेनॉल बनेगा और दिसंबर से...

SIR Verification में बड़ा खुलासा, बरहरवा में 200 रुपये लेकर बनाए...

बरहरवा में SIR दस्तावेज सत्यापन के दौरान चार फर्जी निवास प्रमाण पत्र मिले। 200 रुपये लेकर प्रमाण पत्र बनाने के आरोप में पांच लोगों...

Weather Update: रांची में बारिश थमी तो बढ़ा तापमान, 8 सितंबर...

रांची में बारिश थमने के बाद तापमान बढ़ा है। 8 सितंबर से मौसम बदलने के आसार हैं। 9 सितंबर को झारखंड के सात जिलों...