नीरज कुमार का PM मोदी पर हमला, कहा- वज्रपात से मौत होने पर नहीं देते मुआवजा

पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU) प्रदेश कार्यालय में पार्टी के तरफ से प्रेसवार्ता किया गया। इस दौरान जदयू के एमएलसी नीरज कुमार और पार्टी के प्रवक्ता अभिषेक झा मौजूद थे। बिहार और बंगाल में वज्रपात गिरने से मृत्यु होने पर केंद्र सरकार के द्वारा कोई मुआवजा नहीं दी जाती है। जिसको लेकर आज जदयू के प्रदेश कार्यालय में पार्टी के मुख्य प्रवक्ता और विधान परिषद के सदस्य नीरज कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री वज्रपात से मौत होने पर भी कोई मुआवजा देते है।

नीरज कुमार ने कहा कि हम उनसे गुजारिश करते हैं कि इस पर विचार करें। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सराहना करते हुए कहा कि हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राहत कोष से चार-चार लाख रुपया मुआवजा देते हैं और केंद्र सरकार सिर्फ मुखौटा बनी रहती है। वहीं आगे उन्होंने बिहार में हो रही अपराधी घटनाओं पर कहा कि पहले तो एनसीआर का रिपोर्ट जारी करें।

केंद्र सरकार की देश में कितने घटना कहां हुई है सिर्फ बिहार को लेकर लोग बैठे हुए हैं। बिहार में सुशासन की राज है बिहार में अगर कोई घटना करती है तो तुरंत कार्रवाई होती है। वहीं राज्य भवन और बिहार सरकार के बीच टकराव को लेकर कहा कि कोई टकराव नहीं है। यह सिर्फ भारतीय जनता पार्टी प्रोपेगेंडा फैला रही है। जो बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष है उनका तो फर्जी डिग्री है। वह क्या शिक्षा विभाग पर सवाल खड़ा करेंगे।

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...