नीट परीक्षा आज: रांची में 22 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा, सुबह 11 से दोपहर 1.30 बजे तक मिलेगा प्रवेश

रांची: NTA द्वारा आयोजित नीट (यूजी) परीक्षा का आयोजन आज, 4 मई को किया जा रहा है। राजधानी रांची में इसके लिए 22 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा प्रथम पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश सुबह 11 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक ही मिलेगा। इसके बाद किसी को भी केंद्र में दाखिल नहीं होने दिया जाएगा।

परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करते हुए सभी केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। सदर एसडीओ उत्कर्ष कुमार ने इसके निर्देश जारी किए हैं। इस क्षेत्र में सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक पांच या उससे अधिक लोगों के इकट्ठा होने, ध्वनि विस्तारक यंत्र के प्रयोग और किसी भी प्रकार के हथियार लेकर चलने पर रोक लगाई गई है।

इस राष्ट्रीय परीक्षा के जरिए देशभर में एमबीबीएस की 1,18,190 सीटें, बीडीएस की 27,618 सीटें, आयुष और बीवीएससी कोर्सेज की 55,851 सीटें और कुछ चुनिंदा बीएससी नर्सिंग कोर्सेज की सीटें भरी जाएंगी। कुल मिलाकर 780 मेडिकल कॉलेजों और 323 डेंटल कॉलेजों में दाखिला इसी परीक्षा के परिणाम से होगा।


Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...