Wednesday, July 9, 2025

Related Posts

neet paper leak: सिकंदर के घर पर भी ईओयू की छापेमारी

रांची: neet paper leak मामले के तार रांची से भी जुड़ रहे हैं। शनिवार को बिहार ईओयू की टीम रांची पहुंची।

यहां बरियातू हाउसिंग कॉलोनी स्थित सिकंदर यादवेंदू के घर पर हरमू में भारत माता चौक स्थित सिकंदर के बेटे होमी आनंद की दुकान इनफीनिटी स्पोर्ट्स भी पहुंची। लेकिन दुकान बंद मिला।

इसके बाद राजधानी के एक कुरियर सर्विस के कार्यालय में भी टीम ने जांच की। ईओयू ने रांची पुलिस को इसकी कोई सूचना नहीं दी थी।

उधर, ईओयू की टीम उस लिंक को भी खंगाल रही है, जिसमें सॉल्वर गैंग में रांची के मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर और छात्रों के शामिल होने की बात सामने आई है। अब उनकी तलाश की जा रही है।