मुंबई में नीता मुकेश अंबानी जूनियर स्कूल का शुभारंभ

रांची: रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर एवं चेयरपर्सन नीता अंबानी के नाम पर बुधवार को मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में ‘नीता मुकेश अंबानी जूनियर स्कूल’ (NMAJS) की विधिवत शुरूआत हुई। यह जूनियर स्कूल, धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल (DAIS) परिसर के पास स्थित है। इस नए स्कूल का डिजाइन अत्याधुनिक है।

नीता अंबानी के नेतृत्व में वर्ष 2003 में धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल (DAIS) की स्थापना की गई थी। तब से यह स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में नए मानक स्थापित कर रहा है। केवल 20 वर्षों में DAIS को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्कूलों की लीग में पहुंच गया है। DAIS भारत में नंबर 1 इंटरनेशनल स्कूल और दुनिया के शीर्ष 20 IB स्कूलों में शामिल है। नया जूनियर स्कूल ‘NMAJS’ इसी उत्कृष्टता को आगे बढ़ाने के लिए तैयार है।

इस मौके पर फाउंडर एंड चेयरपर्सन नीता अंबानी ने कहा, “हम चाहते थे कि DAIS एक हैप्पी स्कूल बने जिसमें सीखना-सीखाना आनंददायक हो। जब हम पीछे मुड़कर देखते हैं, तो हमें गर्व होता है कि केवल दो दशकों में हम हजारों बच्चों और उनके परिवारों के जीवन में बदलाव ला सके। आज मैं शिक्षा के नए मंदिर ‘NMAJS’ को मुंबई शहर और पूरे देश को समर्पित करते हुए सम्मानित महसूस कर रही हूं।’

वाइस चेयरपर्सन ईशा अंबानी ने कहा, “मेरी आदर्श और मेरी माँ ने DAIS की कल्पना एक ऐसे अंतरराष्ट्रीय स्कूल के रूप में की थी, जिसका दिल, दिमाग व आत्मा भारतीय हो। इस स्कूल ने भारत में शिक्षा का चेहरा पूरी तरह से बदल दिया है। हमने बच्चों को 21वीं सदी के कौशल से लैस करने के व्यापक लक्ष्य के साथ, DAIS के मूलभूत सिद्धांतों पर NMAJS का निर्माण किया है।“

अंबानी परिवार, दोस्तों, शुभचिंतकों, छात्रों और शिक्षकों की उपस्थिति में नए NMAJS की वास्तु पूजा हुई। बताते चलें कि 1 नवंबर को ही नीता अंबानी का जन्मदिन भी होता है। NMAJS परिसर को विश्व-प्रसिद्ध आर्किटेक्ट, पर्किन्स एंड विल द्वारा डिजाइन किया गया है और लीटन (Leighton) द्वारा निर्मित किया गया है। NMAJS एक पूर्ण अंतरराष्ट्रीय स्कूल होगा, जो आईबी प्राइमरी इयर्स प्रोग्राम (PYP) और मिडिल इयर्स प्रोग्राम (MYP) पाठ्यक्रम से लैस होगा।

Bihar Investment MoU 2026: बिहार में ₹4,092 करोड़ के निवेश प्रस्ताव,...

Bihar Investment MoU 2026: बिहार में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 12 औद्योगिक इकाइयों के साथ कुल ₹4,092 करोड़ के निवेश...

Kishanganj Youth ATS Arrest: किशनगंज के युवक को मुंबई ATS ने...

Kishanganj Youth ATS Arrest: बिहार के किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड स्थित भंकर द्वारी गांव निवासी 33 वर्षीय मोहम्मद हसन अबू सरमद अख्तर को...

Muzaffarpur Firecracker Market Raid: मुजफ्फरपुर में गरीबनाथ मंदिर के पास पटाखा...

Muzaffarpur Firecracker Market Raid: दीपावली को देखते हुए मुजफ्फरपुर में पटाखा दुकानों पर प्रशासन की निगरानी तेज हो गई है। शहर के प्रसिद्ध गरीबनाथ...