Advertisment

गंगा महल में दिनदहाड़े हत्या, पड़ोसी ने मारी गोली, इलाके में दहशत

गया : औरंगाबाद जिले के कदमा गांव से ताल्लुक रखने वाले महावीर शर्मा (58) की आज सुबह उनके ही पड़ोसी चंदन ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह दर्दनाक घटना गया शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के गंगा महल मोहल्ले में सुबह सात बजे हुई, जब महावीर अपने घर के बाहर झाड़ू लगा रहे थे। पड़ोसियों का कहना है कि चंदन, जो बीते दो दिनों से नशे में धुत होकर लोगों को पिस्तौल दिखाकर धमका रहा था, ने आज महावीर शर्मा को गोली मार दी।

घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, लेकिन कोई भी खुलकर सामने नहीं आ रहा है, क्योंकि दोनों ही पड़ोसी थे और सभी उन्हें जानते थे। पुलिस ने महावीर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। कोतवाली इंस्पेक्टर आशीष मिश्रा ने बताया कि हत्या की वजह फिलहाल साफ नहीं हो पाई है, लेकिन अपराधी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। आरोपी चंदन की उम्र 40-45 साल के बीच बताई जा रही है और घटना के बाद से वह फरार है।

यह भी देखें :

पड़ोसियों का मानना है कि चंदन ने महावीर शर्मा को पहले भी पिस्तौल दिखाकर डराया होगा और आज सुबह के विवाद के बाद उसे गोली मार दी। पड़ोसियों को कहना है कि वह सुबह 5:30 बजे से ही लोगों को पिस्तौल दिखा रहा था लेकिन किसी ने पुलिस को इस बात की सूचना देने की हिम्मत नहीं जुटा पाई। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

यह भी पढ़े : गया के बेलागंज सीट से मनोरमा देवी ने किया नामांकन

आशीष कुमार की रिपोर्ट

BSL Contract Workers PPE: संविदा कर्मियों की सुरक्षा को लेकर BSL...

BSL Contract Workers PPE: बोकारो स्टील प्लांट (BSL) ने कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले कर्मचारियों के लिए वर्कप्लेस पर सुरक्षा के उपायों को और...

Ranchi Drug Awareness Program: रांची में नशे के खिलाफ बड़ा जागरूकता...

Ranchi Drug Awareness Program: रोटरी क्लब ऑफ रांची साउथ की ओर से विवेकानंद विद्यामंदिर, सेक्टर-2, धुर्वा में “Say No to Drugs and Yes to...

Dhanbad Coal Scam ED Summons: कोयला घोटाले में ED का बड़ा...

Dhanbad Coal Scam ED Summons: कोयला घोटाले की जांच के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने धनबाद के कोयला व्यापारी एलबी सिंह से जुड़े लोगों...