Advertisment

 RSS Office Attack: पेट्रोल बम फेंकने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोडरमा में स्वर्णजयंती एक्सप्रेस से पकड़े गए

रांची के आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार। कोडरमा में स्वर्णजयंती एक्सप्रेस से पकड़े गए, एसआईटी कर रही जांच।


 RSS Office Attack रांची:रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने की सनसनीखेज घटना में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को कोडरमा में स्वर्णजयंती एक्सप्रेस से गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद ट्रेन से भागने की कोशिश कर रहे थे। गिरफ्तारी के बाद उन्हें गया में ट्रेन से उतारकर पूछताछ की जा रही है।

 RSS Office Attack: लोहरदगा से आए थे आरोपी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी लोहरदगा से रांची आए थे। मंगलवार देर रात 12:36 बजे और 12:39 बजे आरएसएस कार्यालय पर दो बार पेट्रोल बम फेंका गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

फुटेज में एक आरोपी पेट्रोल बम में आग लगाकर कार्यालय परिसर की ओर फेंकता दिखाई देता है, जबकि दूसरा मोबाइल फोन से पूरी घटना का वीडियो बनाता नजर आता है। वारदात के बाद दोनों मौके से फरार हो गए थे।


Key Highlights:

  • आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार।

  • दोनों आरोपी लोहरदगा से रांची आए थे और घटना को अंजाम दिया।

  • कोडरमा में स्वर्णजयंती एक्सप्रेस से भागते समय गिरफ्तार किए गए।

  • घटना के दौरान कार्यालय में करीब 20 लोग मौजूद थे।

  • एसआईटी, एफएसएल और डॉग स्क्वॉयड की टीम जांच में जुटी।


 RSS Office Attack: घटना के समय कार्यालय में मौजूद थे 20 लोग

जानकारी के अनुसार, घटना के वक्त आरएसएस कार्यालय में करीब 20 लोग सो रहे थे। हालांकि हमले में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन कार्यालय परिसर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

घटना की सूचना मिलने के बाद बम निरोधक दस्ता, एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉयड मौके पर पहुंचे। विशेषज्ञों ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और जांच शुरू की। मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। पुलिस ने पहले तीन लोगों को हिरासत में लिया था और दो संदिग्ध वाहनों को भी जब्त किया है।

 RSS Office Attack: संघ ने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की

घटना को लेकर आरएसएस के प्रांत कार्यालय प्रमुख नरसिंह कुमार ने चुटिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया है कि जिस तरीके से हमला किया गया, उससे किसी बड़ी साजिश की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। संघ की ओर से कार्यालय परिसर की सुरक्षा बढ़ाने और स्थायी पुलिस पिकेट स्थापित करने की मांग की गई है।

घटना के बाद रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन, सिटी एसपी पारस राणा समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच की समीक्षा की।

 RSS Office Attack: बाबूलाल मरांडी ने की स्थायी पुलिस चौकी की मांग

झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने घटना को गंभीर बताते हुए इसकी निष्पक्ष और त्वरित जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आरएसएस कार्यालय के पास स्थायी पुलिस चौकी स्थापित की जानी चाहिए। उन्होंने रांची प्रशासन और राज्य पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से भी इस मामले में सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया।


Highlights

RIMS Dental College: प्राचार्य नियुक्ति का रिजल्ट 12 दिन बाद भी...

रिम्स डेंटल कॉलेज में प्राचार्य नियुक्ति का साक्षात्कार हुए 12 दिन बीत गए, लेकिन रिजल्ट जारी नहीं हुआ। फाइल स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी...

NEET PG 2026: परीक्षा में बड़े बदलाव, Single Shift एग्जाम, आईरिस...

NEET PG 2026 परीक्षा 30 अगस्त को होगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सिंगल शिफ्ट, आईरिस स्कैन, रैंडम सेंटर आवंटन और कड़ी सुरक्षा समेत कई...

JPSC Scam Update: सीआईडी को मिला नया सुराग, मास्टरमाइंड अभय तिवारी...

जेपीएससी भर्ती घोटाले की जांच में सीआईडी को नया साक्ष्य मिला है। मास्टरमाइंड अभय तिवारी की केंद्रीय प्रतियोगी परीक्षा में सफलता की भी जांच...