बेतिया : सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने भारत-नेपाल सीमा से लगे बिहार में पश्चिम चंपारण जिले के शिकारपुर थाना इलाके से लक्जरी कार से 1.82 किलोग्राम चरस के साथ नेपाली युवक को गिरफ्तार किया है। एसएसबी द्वारा बताया गया कि अवैध मादक पदार्थ चरस 1.82किलोग्राम और आठ हजार भारतीय जाली मुद्रा के साथ स्विफ्ट डिजार कार-BR 22 AZ 7276 के साथ एक नेपाली अभियुक्त को पोखरा चौक नजदीक रेलवे क्रासिंग नरकटियागंज मे असूचना के आधार पर सहायक उप निरीक्षक- मोहन सिंह ने अपनी टीम के साथ धर दबोचा गया।
यह अवैध मादक पदर्थ तस्करी नेपाल से भारत मे धन उगाही के मकसद से लाया जा रहा था। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान राधेश्याम हजरा पुत्र सुरेंद्र हजरा (24 वर्ष) भीश्वा वार्ड संख्या-5 परसा नेपाल के रूप में हुई हैं। पकड़े गए अभियुक्त को अवैध मादक पदार्थ चरस, जाली मुद्रा और गाड़ी कार सहित शिकारपुर थाना को न्यायिक हिरासत के लिए सुपुर्द कर दिया गया है।
यह भी पढ़े : मुखिया पुत्र पर हुआ जानलेवा हमला
यह भी देखें :
दीपक कुमार की रिपोर्ट


















