जमीनी विवाद को लेकर भतीजे ने चाचा को मारी गोली

मुंगेर : मुंगेर में मुफस्सिल थाना अंतर्गत टीकारामपुर के बुधनमरर टोला में जमीनी विवाद को लेकर चचरे भतीजा अमित कुमार उर्फ करका ने चाचा 50 वर्षीय मनोज साव उर्फ मन्नू को गोली मारकर घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल मन्नू साव को इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम लाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया। सर के पीछे दो गोली लगने से घायल मन्नू की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

गोलीबारी की सूचना मिलने पर सदर डीएसपी राजेश कुमार मुफस्सिल थाना की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटे है। सदर डीएसपी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घायल के परिजनों के बयान पर चार लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

घायल मन्नू साव की पुत्री सिंपल कुमारी ने बताया कि लगभग एक माह पूर्व मन्नू साव ने बिंद टोली में डेढ़ कट्ठा जमीन 12 लाख रुपए में खरीदी थी। बुधवार को गांव के लोगों ने बड़े पापा केशव साह को भड़कते हुए कहा कि मन्नू साव ने जो जमीन खरीदी है उसमें हिस्सा क्यों नहीं मांग रहे हो। इसी बात पर बड़े पापा के साथ उनके पापा का विवाद हो गया। इसी बीच केशव साह के पुत्र अमित कुमार उर्फ करका ने मन्नू साव को गोली मार कर घायल कर दिया।

अम्रितेश सिन्हा की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Muzaffarpur Fire News: मुजफ्फरपुर में आग से 5 घर जलकर राख,...

Muzaffarpur Fire News: जिले के पारू थाना क्षेत्र की कटारु पंचायत के कुआरी गांव में अचानक आग लगने से पांच घर जलकर राख हो...

Aurangabad Suspended Clerk Arrested: निलंबित क्लर्क कृष्ण प्रसाद वर्मा गिरफ्तार, सिविल...

Aurangabad Suspended Clerk Arrested: निलंबन के बाद भी कार्यालय से कथित रूप से कागजात लेकर निकलने की कोशिश एक क्लर्क को भारी पड़ गई।...

Patna Graduate Constituency Election: नीरज कुमार की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में...

Patna Graduate Constituency Election: पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार की चुनाव से पहले अचानक तबीयत...