Advertisment

Aurangabad- जमीनी विवाद में भतीजे ने चाचा को मारी गोली

Aurangabad-ओबरा थाना क्षेत्र के चपरी गांव में जमीनी विवाद में अपने सगे भतीजे ने चाचा को गोली मार दी. गंभीर रुप से घायल सिंहेश्वर सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, ओबरा में प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद भेज दिया गया है. जबकि सिंहेश्वर सिंह  की बेटी नेहा को तलवार से मारने की कोशिश की गयी, घायल अवस्था में उसकी प्राथमिक चिकित्सा की जा रही है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल सिंहेश्वर का अपने भतीजे के साथ जमीनी विवाद था, जमीन की जुताई के दौरान यह विवाद हिंसक रुप ले लिया और भतीजे ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली दाग दिया.
पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया है कि सभी घायलों का इलाज करवाया जा रहा है, परिजनों से पूछताछ की जा रही है. लेकिन अभी तक इस मामले में कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन मिलते ही संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

रिपोर्ट-दीनानाथ

22Scope पर livestreming के जरिए देखें लाइव बुलेटिन  

RRB CBT Exam 2025: रेलवे भर्ती परीक्षा के लिए स्पेशल Train...

आरआरबी सीबीटी परीक्षा 2025 के लिए रेलवे स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी में है। रांची समेत कई परीक्षा केंद्रों पर भीड़ प्रबंधन और अतिरिक्त...

Jharkhand Weather Update : रांची में रिमझिम बारिश, 6 अगस्त तक मध्यम...

सावन के पहले दिन रांची समेत झारखंड में रिमझिम बारिश हुई। मौसम विभाग ने 6 अगस्त तक हल्की से मध्यम बारिश और 7 से...

AJSU Lok Bhavan March: JPSC-JSSC विवाद के बीच आजसू का बड़ा...

AJSU Lok Bhavan March: ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU) ने गुरुवार को राजधानी रांची में राज्य की शिक्षा व्यवस्था में सुधार और छात्रों के...