झारखंड हाईकोर्ट के नवनियुक्त चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव रांची पहुंचे, आज लेंगे शपथ

रांची: झारखंड हाईकोर्ट के नवनियुक्त चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव मंगलवार को रांची पहुंचे।

एयरपोर्ट पर उनका स्वागत रजिस्ट्रार जनरल, प्रोटोकॉल अधिकारी, राज्यपाल के प्रधान सचिव, विधि सचिव, डीसी और एसएसपी द्वारा किया गया। चीफ जस्टिस राव बुधवार को राजभवन में सुबह 10:30 बजे पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे।

इसके बाद वे हाईकोर्ट का कार्यभार संभालेंगे। इससे पहले, एमएस रामचंद्र राव हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के रूप में कार्यरत थे।

सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने 11 जुलाई को उन्हें झारखंड हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बनाने की सिफारिश की थी।

Bihar Mega Job Fair 2026: 20,226 युवक-युवतियों को मिला रोजगार, अगले...

Bihar Mega Job Fair 2026: बिहार में युवाओं को रोजगार और कौशल विकास से जोड़ने की दिशा में आयोजित मेगा जॉब फेयर-2026 में 20,226...

Bihar Mati Kala Board: बिहार में तीन माह में बनेगा माटी...

Bihar Mati Kala Board: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रजापति समाज और माटी कला से जुड़े कारीगरों के लिए बड़ा ऐलान किया है।...

Pandit Rajkumar Shukla Jayanti: पंडित राजकुमार शुक्ल की जयंती पर बड़ा...

Pandit Rajkumar Shukla Jayanti: चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल की 151वीं जयंती के अवसर पर बिहार विधान परिषद के एनेक्सी सभागार में...