फंदे से झुलता मिला नवविवाहिता का शव, दहेज के लिए हत्या का आरोप

मधेपुरा : सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 में नवविवाहिता ने गले में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पीड़ित परिजनों का कहना है कि शादी के बाद से ही दहेज के नाम पर दो लाख की डिमांड की जा रही थी और ममता देवी को परेशान किया जा रहा था. जब दहेज़ की रकम ममता के माता-पिता ने जमा नहीं की तो सास और पति लगातार ममता को प्रताड़ित कर रहे थे. जिससे तंग आकर ममता ने शुक्रवार की देर रात दुनिया को अलविदा कह गई. बता दें कि मृतिका ममता की शादी नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर-10 के रामू रॉय के एकलौते पुत्र वीरेंद्र रॉय से हिन्दू-रीति-रिवाज से 6 माह पहले हुई थी.

ससुराल पक्ष के मुताबिक ममता देवी साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर कर आत्म-हत्या कर ली. मृतक के परिजनों ने सास और पति पर दहेज मांगने का आरोप लगाया है. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया है. वहीं इस मामले को लेकर मधेपुरा एसपी योगेन्द्र कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है. एसडीपीओ और घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटे है. जांच में दोषी पाए जाने पर दोषियों को सजा भी जाएगी.

रिपोर्ट : राजीव रंजन

बेरमो: दुकान के अंदर फंदे में झूलता मिला पति-पत्नी का शव

Hemant Soren Emotional Message: मां रूपी सोरेन के निधन पर छलका...

Hemant Soren Emotional Message, रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन से सोरेन परिवार में शोक का माहौल है। मां के...

Maiya Samman Yojana Payment: दुर्गा पूजा से पहले 3.93 लाख महिलाओं...

Maiya Samman Yojana Payment, रांची: दुर्गा पूजा से पहले झारखंड सरकार ने रांची जिले की महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना की सितंबर 2026 की...

Rupi Soren Death: रूपी सोरेन के निधन पर छलका नेताओं का...

Rupi Soren Death, रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन के निधन पर...