NH-333A चौड़ीकरण के लिए भूमि अधिग्रहण का विरोध: लिट्टीपाड़ा के ग्रामीणों ने सड़क जाम कर जताया आक्रोश

Pakur: जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड अंतर्गत केरियोडीह गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग-333ए (NH-333A) चौड़ीकरण को लेकर ग्रामीणों ने भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया के विरोध में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने स्कूल के सामने सड़क पर धरना देते हुए पाकुड़–लिट्टीपाड़ा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया, जिससे आवागमन कुछ समय के लिए बाधित रहा।

NH-333A चौड़ीकरण  – ग्रामसभा की अनुमति के बिना अधिग्रहण का आरोपः

ग्रामीणों का कहना है कि प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण के लिए उनकी जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है, लेकिन इस प्रक्रिया में ग्रामसभा की अनुमति नहीं ली गई। जो कि 5वीं अनुसूची क्षेत्र और पेशा कानून (PESA Act) का उल्लंघन है। ग्रामीणों ने प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा कि जब तक ग्रामसभा की सहमति नहीं होगी, तब तक वे भूमि अधिग्रहण नहीं होने देंगे। एक ग्रामीण ने कहा कि हम 5वीं अनुसूची क्षेत्र में रहते हैं। बिना ग्रामसभा की मंजूरी के कोई भी भूमि अधिग्रहण वैध नहीं है। यह हमारे संवैधानिक अधिकारों का हनन है।

ग्राम प्रधान ने वार्ता की मांग कीः

ग्राम प्रधान ने जिला प्रशासन से ग्रामीण प्रतिनिधियों के साथ बैठकर वार्ता करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को विकास योजनाओं को लेकर ग्रामसभा की भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि किसी प्रकार का टकराव न हो।

प्रशासनिक टीम हालात पर नजर रखे हुएः

जानकारी के अनुसार प्रशासनिक अधिकारी हालात पर नजर रखे हुए हैं और जल्द ही ग्रामीणों के साथ बातचीत कर समाधान निकालने की दिशा में पहल की जा रही है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी बात नहीं सुनी गई, तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे।

रिपोर्टः संजय सिंह

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...