गुमला में ग्रामीणों का अनोखा विरोध: सड़क पर कीचड़ से तंग आकर रोपा धान, सड़क नहीं बनी तो आंदोलन की चेतावनी

गुमला: झारखंड के गुमला जिले के सिसई प्रखंड अंतर्गत बरगांव पंचायत के मकुंदा गांव में सड़क की जर्जर स्थिति को लेकर ग्रामीणों ने अनोखा विरोध दर्ज कराया। बरसात में कीचड़ में तब्दील हो चुकी करीब 3.5 किलोमीटर लंबी कच्ची सड़क पर ग्रामीणों ने धान का बिचड़ा लगाकर धान की रोपनी कर दी।

ग्रामीणों ने बताया कि बरगांव देवी मंडप से पनारी पहाड़ तक की सड़क बरसात में चलने लायक नहीं रह जाती। कीचड़ के कारण बच्चों का स्कूल जाना बंद हो गया है, बीमारों को खटिया पर ढोकर पक्की सड़क तक लाना पड़ता है।

स्थानीय ग्रामीणों ने बैठक कर चेतावनी दी है कि यदि जल्द सड़क निर्माण कार्य नहीं शुरू हुआ, तो एनएचएआई सड़क को जाम कर आंदोलन किया जाएगा।

इस विरोध को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार संघ के गुमला जिला अध्यक्ष जवाहिर जयसवाल ने इसे मानवाधिकार का उल्लंघन बताया और कहा कि पानी, सड़क, बिजली, शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं हर नागरिक का अधिकार है।

वहीं पंचायत की मुखिया सुनीता कुमारी ने कहा कि इतनी लंबी सड़क का निर्माण पंचायत स्तर पर संभव नहीं है। कई बार प्रखंड व जिला प्रशासन को आवेदन दिया गया है लेकिन कोई पहल नहीं हो पाई है।

ग्रामीणों ने साफ कहा है कि जब तक गांव में सड़क नहीं बनती, वे वोट नहीं देंगे।

 

 

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

आज का राशिफल और पंचांग 29 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 29 नवंबर 2026 (रविवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवा

Abhishek Bharti Arrest: अभिषेक भारती की गिरफ्तारी पर चतरा में उबाल,...

Abhishek Bharti Arrest, चतरा: पत्रकार अभिषेक भारती की गिरफ्तारी के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने चतरा के कचहरी चौक पर प्रदर्शन...

Bihar Sports Infrastructure: ऊर्जा स्टेडियम में बनेगी 10 हजार दर्शकों की...

Bihar Sports Infrastructure, पटना: बिहार में खेल सुविधाओं को विस्तार देने की दिशा में राज्य सरकार ने कई योजनाओं की जानकारी दी है। मुख्यमंत्री...