टेरर फंडिंग: 10 राज्यों में एनआईए की रेड

100 से ज्यादा पीएफआई के सदस्यों को एनआईए ने किया गिरफ्तार

नई दिल्ली : टेरर फंडिंग को लेकर एनआईए (NIA) की टीम पूरे देशभर में छापेमारी कर रही है.

बताया जा रहा है कि केरल में करीब 50 जगहों पर एनआईए की छापेमारी चल रही है.

इसके अलावा देश के बाकी राज्यों में भी रेड डाली गई है.

ये पूरी कार्रवाई पीएफआई (PFI) से जुड़े टेरर फंडिंग मामले को लेकर चल रही है.

मंजेरी, मल्लपुरम जैसे इलाकों में ये छापेमारी जारी है. केरल में ये छापेमारी काफी बड़े पैमाने पर हो रही है.

खास बात ये है कि एनआईए के साथ इस छापेमारी में ईडी की एक टीम भी मौजूद है.

बताया जा रहा है कि एनआईए ने अब तक 100 से ज्यादा PFI अधिकारियों और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है.

टेरर फंडिंग: 10 राज्यों में चल रही कार्रवाई

बता दें कि इससे पहले बिहार और तेलंगाना में एनआईए ने छापेमारी की थी. ये छापेमारी भी इसी मामले को लेकर हुई. बताया जा रहा है कि इस छापेमारी का दायरा और बढ़ सकता है. केरल से लीड लेने के बाद पीएफआई के अन्य दफ्तरों पर भी एनआईए छापेमारी कर सकती है. फिलहाल ये कार्रवाई 10 राज्यों में चल रही है. जिसमें बड़े स्तर पर गिरफ्तारियां की जा रही हैं.

टेरर फंडिंग: PFI चेयरमैन के घर पहुंची एनआईए

एनआईए की इस छापेमारी में तमाम PFI अधिकारियों के ठिकानों पर दबिश दी जा रही है. इसमें केरल के मंजेरी में PFI के चेयरमैन ओएमए सलाम के घर भी छापेमारी हुई है. बताया गया है कि ये रेड देर रात शुरू हुई और अब तक जारी हैं. इसमें पीएफआई के तमाम छोटे और बड़े दफ्तर शामिल हैं. इस छापेमारी की खबर मिलते ही पीएफआई के कार्यकर्ता इसके खिलाफ प्रदर्शन भी कर रहे हैं.

India Mobile Congress 2026: बिहार ने दिखाई डिजिटल ताकत, IT Ecosystem...

India Mobile Congress 2026: नई दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में बिहार ने Centre-State Round Table Meeting में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम...

Sudha Assam Expansion: असम में बढ़ा सुधा का कारोबार, अब एक...

Sudha Assam Expansion, पटना: बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) ने अपने डेयरी ब्रांड सुधा की असम और पूर्वोत्तर राज्यों में बाजार पहुंच...

Patna Cinepolis Fine: ₹20 का पानी ₹50 में बेचना पड़ा भारी,...

Patna Cinepolis Fine: जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने सिनेमा हॉल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की कथित अधिक कीमत वसूली के मामले में...