एक बार फिर PFI के कई ठिकानों पर NIA का छापा

नई दिल्ली : देशभर में एक बार फिर पीएफआई के कई ठिकानों पर एनआईए ने छापेमारी की है.

मिली जानकारी के अनुसार छापेमारी के दौरान एनआईए ने

कर्नाटक और असम से 13 लोगों की गिरफ्तारी भी की है. 8 राज्यों में 25 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

इससे पहले बिहार सहित कई राज्यों में एनआईए ने छापेमारी के दौरान 100 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया था.

जिसमें केरल से पीएफआई सदस्य शफीक पैठ को अरेस्ट किया था. जिससे पूछताछ में ये सामने आया था कि

इस साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पटना रैली पीएफआई के निशाने पर थी.

8 राज्यों में PFI के ठिकानों पर छापेमारी

एनआईए के पहले राउंड की पूछताछ के बाद जो लीड मिली है.

एजेंसियां उसी के आधार पर 8 राज्यों की पुलिस और दूसरी एजेंसियों के साथ मिलकर

एनआईए कार्रवाई कर रही है. जानकारी के मुताबिक 8 राज्यों में

PFI के ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है.

साथ ही कई PFI के कई मेंबर्स को हिरासत में लिया गया है.

पीएफआई अध्यक्ष और एसडीपीआई सचिव गिरफ्तार

कर्नाटक में पुलिस ने आज सुबह जिले के पीएफआई अध्यक्ष और एसडीपीआई सचिव को गिरफ्तार किया है.

जानकारी के मुताबिक पीएफआई के जिला अध्यक्ष अब्दुल करीम और SDPI सचिव शेख मसकसूद को गिरफ्तार कर लिया गया. बताया जा रहा है कि एहतियातन गिरफ्तार किया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना के हालात पैदा न हों.

पीएफआई के कई ठिकानों पर: कई डॉक्यूमेंट्स, हैंडरिटिन नोट्स और बुकलेट हुए थे बरामद

मैंगलोर पुलिस ने PFI और SDPI के सदस्यों को भी हिरासत में लिया है. वहीं कोलार जिले में पुलिस ने पीएफआई के 6 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है.

NIA ने हाल ही में कोलकाता में भी PFI के दफ्तर पर छापेमारी की थी. इस दौरान जांच एजेंसी ने कई डॉक्यूमेंट्स, हैंडरिटिन नोट्स और बुकलेट बरामद किए थे. एक बुकलेट में हाल ही में मुर्शिदाबाद जिले से अलकायदा के आतंकवादियों की गिरफ्तारी की निंदा की गई थी. इन सभी कागजात को जांच एजेंसी ने जब्त कर लिया था.

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...