निर्मला सीतारमण ने की मधुबनी में क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम की अध्यक्षता

मधुबनी : केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज बिहार के मधुबनी में ऋण आउटरीच कार्यक्रम की अध्यक्षता की। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी इसमें उपस्थित थे। कार्यक्रम में सांसद रामप्रीत मंडल, संजय कुमार झा, डॉ. अशोक कुमार यादव, विधायक विनोद नारायण झा, सुधांशु शेखर और घनश्याम ठाकुर भी मौजूद थे।

वित्तीय सेवा विभाग (DFS) के सचिव एम नागराजू, राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक- नाबार्ड के अध्यक्ष केवी शैजी, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंधक निदेशक एमवी राव, भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक -सिडबी के अध्यक्ष सह-प्रबंध निदेशक मनोज मित्तल, वित्तीय सेवा विभाग के अपर सचिव एमपी तंगिराला और स्टेट बैक ऑफ इंडिया के उप-प्रबंध निदेशक सुरिंदर राणा ने भी ऋण आउटरीच कार्यक्रम में भाग लिया।

सम्राट चौधरी ने ऋण आउटरीच कार्यक्रम हेतु मधुबनी आने के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में क्षेत्र के आर्थिक विकास के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री की देखरेख में किए जा रहे प्रयासों का विशेष उल्लेख किया। सीतारमण ने इस अवसर पर विभिन्न बैंकों द्वारा 50,294 लाभार्थियों को 1,121 करोड़ रुपए के ऋण वितरित किए। क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम के दौरान 70 वर्ष और अधिक आयु के कुछ वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी पीएम-जेएवाई) कार्ड भी प्रदान किए गए।

Nirmala Sitaraman 3 22Scope News

नाबार्ड और सिडबी ने विभिन्न ग्रामीण सड़क परियोजनाओं के लिए क्रमशः 155.84 करोड़ रुपए और 75.52 लाख रुपए से अधिक की मंजूरी की घोषणा की। सीतारमण ने विशिष्ट व्यक्तियों के साथ लगभग 25 स्टालों का दौरा किया जहां बैंकों और नाबार्ड द्वारा वित्तपोषित उद्यमियों के विभिन्न स्थानीय उत्पाद और हस्तशिल्प प्रदर्शित किए गए थे। केंद्रीय वित्त मंत्री ने गणमान्य नागरिकों को मैथिली और संस्कृत में संविधान की पांच-पांच प्रतियां भी भेंट कीं।

Nirmala Sitaraman 2 22Scope News

यह भी देखें :

इस अवसर पर कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के विभिन्न गतिविधियों की घोषणा की गई। बैंकों ने कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व के तहत स्कूलों खास तौर पर बालिका विद्यालयों में आधारभूत ढ़ांचा बेहतर बनाने की सहायता को मंजूरी दी । केंद्रीय वित्त मंत्री ने एक एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाई। भारतीय स्टेट बैंक के उप प्रबंध निदेशक (डीएमडी) एम नागराजू ने जिले में वित्तीय समावेशन पहल के तहत बैंकों द्वारा किए गए प्रयासों से वित्त मंत्री को अवगत कराया।

यह भी पढ़े : ‘डाक टिकटों का संग्रहण एक शौक नहीं, बल्कि यह इतिहास, कला और संस्कृति का अनूठा संग्रह’

Bihar Teacher 7th Pay Commission: सातवें वेतनमान पर बड़ा अपडेट, कमेटी...

Bihar Teacher 7th Pay Commission, पटना: बिहार में शिक्षकों के सातवें वेतनमान को लेकर सरकार ने प्रक्रिया आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी...

Jharkhand Medicine Purchase: सरकारी अस्पतालों की दवाइयों पर BJP का बड़ा...

Jharkhand Medicine Purchase, रांची: भाजपा ने झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था और सरकारी अस्पतालों के लिए दवाइयों की खरीद को लेकर हेमंत सरकार पर निशाना...

Bhabua 400 Teachers Samman: शिक्षकों के सम्मान समारोह में बड़ा ऐलान,...

Bhabua 400 Teachers Samman: प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में जिले के 85 निजी विद्यालयों के...