Nirsa Accident : तेज रफ्तार हाइवा के चपेट में आया बाइक सवार, गंभीर…

Nirsa Accident : धनबाद के निरसा स्थित मैथन पॉवर लिमिटेड (एमपीएल )अधीनस्थ चलने वाले हाइवाओं के कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाऐ होती रहती है। हाइवा के कारण न जाने कितने निर्दोष लोग काल के गाल में समा गए लेकिन फिर भी एमपीएल प्रबंधन, विभिन्न हाइवा एसोसीएशन, जन प्रतिनिधि या फिर प्रसाशन की तरफ से कोई ठोस एवं उचित कदम नहीं उठाया गया। जिससे की हाइवा के कारण हो रही सड़क दुर्घटना में कमी आए।

Best GPS in Jharkhand

Nirsa Accident : युवक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया

बीते सोमवार की संध्या भी निरसा के लखिमाता मोड़ के समीप हाइवा चालक की गलती के कारण भाल्जोरिया निवासी बाइक सवार राहुल रॉय बुरी तरह से घायल हो गयी और बाइक क्षतिग्रस्त हो गयी आनन फ़ानन में स्थानीय लोग एवं प्रशासन ने घायल राहुल को धनबाद के अस्पताल में भर्ती करवाया।

जैसे ही घटना की सूचना घायल के परिजनों कों मिली परिजन एवं ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त बाइक एवं घायल व्यक्ति के इलाज के खर्चा की मांग कों लेकर परिचालन ठप कर दिया और निरसा के खुदिया फाटक टर्निंग पॉइंट पर बैठ गए। जिस कारण एमपीएल के अंतर्गत चलने वाले वाहनों की लम्बी कतार लग गयी।

Best GPS in India

Nirsa Accident : आए दिन होती रहती है दुर्घटना

जानकारी देते हुए स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस मार्ग पर एमपीएल के अंतर्गत चलने वाले भारी वाहनों का परिचालन होता है वो ग्रामीण सड़क है न की एमपीएल की निजी सड़क है बाबजूद इसके ग्रामीण सड़क का इस्तेमाल एमपीएल करता है ओर कोई भी जनप्रतिनिधि अथवा प्रशासन इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठाता है जिस कारण आए दिन सड़क दुर्घटना होती रहती है।

खुदिया फाटक से लेकर एमपीएल गेट तक लगभग 100 गार्ड की नियुक्ति है लेकिन यदि वास्तु स्थिति देखी जाए तो आधे से भी कम गार्ड ड्यूटी में तैनात मिलेंगे बाकी गार्ड के पैसों का बंदरबाट किया जाता है जिसमे स्थानीय जन प्रतिनिधि, MPL प्रबंधन, विभिन्न हाइवा संगठन के अधिकारी एवं प्रशासन की मिली भगत जग जाहिर है।

Nirsa Accident –  संदीप कुमार शर्मा की रिपोर्ट

https://youtube.com/22scope

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...