Nirsa: पुलिस ने तीन साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार, 10 मोबाइल भी बरामद

Nirsa: साइबर पुलिस एवं निरसा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर निरसा थाना अंतर्गत पिठाकयारी में संयुक्त छापेमारी कर साइबर क्राइम के संगठित गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। साथ ही साइबर क्राइम से जुड़े कागजात, 10 मोबाइल एवं 16 सिम कार्ड भी जब्त किया गया है। इसकी जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी निरसा रजत मणिक बाखला ने मैथन स्थित अनुमंडल कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान दी।

Nirsa: साइबर अपराध का खुलासा

उन्होंने कहा कि जिले में बढ़ते साइबर अपराधियों की सक्रियता की सूचना पर वरीय पुलिस अधीक्षक धनबाद के निर्देश पर निरसा थाना क्षेत्र के पिठाकियारी तालाब के पीछे छोटकू रविदास के घर में छापेमारी की गई। इसमें तीन अभियुक्त मुकेश रविदास, लक्ष्मण रविदास, सुखदेव रविदास को एटीएम, क्रेडिट कार्ड, साइबर ठगी में प्रतियुक्त मोबाइल, सिम व दस्तावेज के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया है।

Nirsa: आरोपियों ने स्वीकार किया अपराध

पूछताछ में सभी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। साथी ही पूछताछ के क्रम में बताया गया कि उनके अन्य सहयोगियों द्वारा इन्हें मोबाइल नंबर उपलब्ध कराया जाता था, जिससे ठगी कर पैसा साथियों के खाते में डलवाते थे। साथियों द्वारा उक्त पैसे को निकाल कर 40 प्रतिशत काटकर शेष बची राशि को इन लोगों को देता था। इनके पास प्रतिबिंब में प्लोटेड एक सिम भी पकड़ा गया है। इनके विरुद्ध तेलंगाना एवं तमिलनाडु में साइबर ठगी का मामला दर्ज किया गया है।

संदीप कुमार शर्मा की रिपोर्ट

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...