निशांत ने ललन सिंह से उनके आवास पर की सीक्रेट मीटिंग, हलचल तेज

पटना : पटना में ईद मिलन कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे और जनता दल यूनाइटेड (JDU) नेता निशांत कुमार ने केंद्रीय मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की। यह मुलाकात करीब 15 मिनट तक बंद कमरे में चली, जिसने सियासी गलियारों में हलचल बढ़ा दी है।

बंद कमरे में हुई इस मीटिंग ने कई तरह की अटकलों को जन्म दे दिया है

इस मुलाकात में दोनों नेताओं के बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। हालांकि आधिकारिक तौर पर कुछ भी सामने नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा है कि बातचीत बिहार की मौजूदा राजनीतिक स्थिति और आने वाले समय की रणनीति को लेकर हुई होगी। बंद कमरे में हुई इस मीटिंग ने कई तरह की अटकलों को जन्म दे दिया है।

निशांत के प्रति JDU में बढ़ती भूमिका

वहीं निशांत कुमार ने मार्च 2026 की शुरुआत में ही जदयू का दामन थामा है। पार्टी में शामिल होते ही उन्हें ललन सिंह और राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा जैसे बड़े नेताओं का समर्थन मिला। खास बात यह रही कि ललन सिंह खुद उन्हें पार्टी में लाने को लेकर काफी सक्रिय दिखे और जॉइनिंग के दौरान भावुक भी नजर आए। पार्टी में शामिल होने के बाद से ही निशांत कुमार काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं। वे लगातार इफ्तार और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं और पार्टी के विधायकों से भी मुलाकात कर रहे हैं। इससे साफ है कि वे संगठन में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश में हैं।

निशांत कुमार को डिप्टी CM या कोई अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है – सूत्र

इस मुलाकात के बाद बिहार में सत्ता को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं। राजनीतिक जानकार मान रहे हैं कि आने वाले समय में सरकार के गठन या नेतृत्व को लेकर बदलाव देखने को मिल सकता है। कुछ सूत्रों के अनुसार, निशांत कुमार को डिप्टी सीएम या कोई अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है। फिलहाल इस मुलाकात को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन जिस तरह से राजनीतिक गतिविधियां बढ़ रही हैं। उससे साफ है कि बिहार की राजनीति में कुछ बड़ा होने के संकेत मिल रहे हैं। आने वाले दिनों में स्थिति और साफ हो सकती है।

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने ईद-उल-फितर के अवसर पर विभिन्न जगहों का किया भ्रमण, लोगों से मुलाकात कर दी बधाई व शुभकामनाएं

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img