नालंदा : नालंदा जिले के पावापुरी जल मंदिर परिसर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर के 2549वें निर्वाण महोत्सव मनाया गया है। जहां दो दिवसीय पावापुरी महोत्सव का उद्घघाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा ध्वजारोहण व दीप प्रज्वलित कर किया गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महोत्सव परिसर में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का भी निरीक्षण किया है। महोत्सव कार्यक्रम में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार समेत अन्य लोगो ने भी भाग लिया है। इधर, मुख्यमंत्री की आगमन को लेकर जगह जगह सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी कर दिया गया था।
रजनीश किरण की रिपोर्ट







