नीतीश हैं बड़े ठग, किसी को यश नहीं लेने देते- विजय सिन्हा

PATNA: नीतीश हैं बड़े ठग – शराबबंदी को लेकर नीतीश कुमार और जीतन राम मांझी के बयान पर नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा महागठबंधन की सरकार चलाने के लिए नीतीश कुमार कुछ भी करेंगे. वे आये दिन नये-नये निर्देश जारी करते हैं.

vijay 1 22Scope News


विजय सिन्हा ने कहा कि शराबबंदी को लेकर जीतन राम मांझी का बयान आने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि वो मांझी जी को समझाएंगे. नीतीश कुमार इतने साल से जीतनराम मांझी को क्यों नहीं समझाया. मुख्यमंत्री बनाया और फिर गर्दन पर हाथ रख कर बाहर कर दिया, वह समझाते नहीं है. विजय सिन्हा ने मुख्यमंत्री को ठग कहा है.


नीतीश हैं बड़े ठग – मुख्यमंत्री अपने अहंकार को छोड़ दें तो समाधान होगाः विजय सिन्हा


नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री किसी समस्या का समाधान नहीं करते हैं, अपने अहंकार को छोड़ दें तो सारे समस्या का समाधान हो जाएगा. बीजेपी हमेशा नशाबंदी के पक्ष में रही है, नशाबंदी हो लेकिन उसके नाम पर गरीबों को तंग ना किया जाए और जेल ना हो. वहीं जितन राम मांझी की मांग पर विजय सिन्हा ने कहा सरकार को सोचना चाहिए कि तंत्र मेरा कमजोर है तो वे कैसे सुधारें या सीमित करें. सरकार की जिम्मेदारी है पूर्ण नशाबंदी के लिए अपने आप को सजा करना होता है, नियत साफ करना होता है.

‘किसी को यश नहीं लेने देना चाहते हैं नीतीश’

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि

वे किसी को भी यश नहीं लेने देना चाहते हैं. जानबूझकर

नियुक्त पत्र वितरण को रोककर रखे थे ताकि एनडीए को यश ना मिले.

अब ये सारा यश सिर्फ जेडीयू को मिलेगा क्योंकि

आरजेडी तो अभी आई है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार

की गलत नीतियों की पोल बीजेपी खोलेगी. और सभी

नियुक्तियों की डिटेल निकालकर उसके बारे में सरकार से सवाल करेगी.

आउटसोर्सिंग के नाम पर हुई नियुक्तियों में कमीशनखोरी की जांच भी करेगी.

रिपोर्ट: राजीव कमल

Saffrn

Trending News

Jharkhand Excise Constable Exam 2026: आज 370 केंद्रों पर परीक्षा, 1.48...

 झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा 12 अप्रैल को 370 केंद्रों पर आयोजित, 1.48 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल, सुरक्षा के कड़े इंतजाम।Jharkhand Excise Constable...

Jharkhand Weather Update: अगले 4 दिनों में तापमान में 6°C तक...

 झारखंड में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। अगले 4 दिनों में 4-6°C तक वृद्धि की संभावना, गर्म हवाओं से बढ़ेगी परेशानी।Jharkhand Weather Update...

Ramgarh में हादसे के बाद भी सबक नहीं, सड़क पर भारी...

Ramgarh: Ramgarh जिले के अरगड्डा- नईसराय मुख्य सड़क पर स्थित झारखंड इस्पात प्राइवेट लिमिटेड में बीते कुछ दिन पूर्व हादसा होने के बाद माहौल...

राज्य के सभी 38 जिलों की ग्रामीण सड़कों पर 26,031 जेब्रा...

पटना : राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में पैदल यात्रियों की सुरक्षा के सुदृढ़ के उद्देश्य से बिहार के सभी 38 जिलों में अब तक...

नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी चिकित्सकों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर...

पटना : इस वक्त राजधानी पटना से एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। नीतीश सरकार ने बहुत बड़ा फैसला लिया है। सरकारी...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img