RANCHI: जहरीली शराब कांड मामले में सरकार गंभीर है.
सरकार हर पहलू की जांच कर रही है. यह बातें
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कही.
जहरीली शराब कांड के मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है इस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि सरकार मामले को काफी गंभीरता से ले रही थी और एक एक चीज की जांच भी हो रही है. शराब कैसे आई किसने लाया सभी मामले पर जांच हो रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जैसे ही घटना घटी थी सरकार ने अधिकारियों को तत्काल देखने का सख्त निर्देश दिया था.

‘बिहार के ज्यादातर लोग शराबबंदी के पक्ष में’
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार के ज्यादातर लोग शराब बंदी के पक्ष में है लेकिन कुछ लोग गड़बड़ी करते हैं. कई लोगों को जिम्मेदारी दी जाती है वह भी कभी-कभी बेहतर तरीके से काम नहीं करते हैं उन पर भी कार्रवाई होती है. उन्होंने कहा कि गलत काम करने वाले लोग रोज गिरफ्तार हो रहे हैं. हमने सख्त निर्देश दिया है. साथ ही कहा कि शराब कारोबारी को पकड़ें ना कि शराब पीने वाले गरीब गुरबा को.
यात्रा से कोई फायदा या नुकसान नहींः नीतीश
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी यात्रा को लेकर कहा कि इससे कोई फायदा या नुकसान नहीं. यात्रा पर इसलिए निकलते हैं ताकि सरकार द्वारा जो योजनाएं चलाई जा रही है उसका लाभ लोगों को मिल रहा है या नहीं इसकी जानकारी मिल सके. जो काम चल रहे हैं कहां कमी है, क्या दिक्कत है सभी को देखने और समझने जाते हैं. कहां पर और क्या काम करने की जरूरत है इन सभी को देखने जाते हैं. इस यात्रा में लोगों की बात सुनेंगे और उनके समस्याओं का समाधान भी.
मांझी को शराबबंदी के नुकसान के बारे में पता नहींः नीतीश
गुजरात की तर्ज पर परमिशन लेकर शराब पीने की छूट
दिए जाने की मांझी के बयान पर उन्होंने कहा कि कि शायद
जीतन राम मांझी को शराब के नुकसान के बारे में पता नहीं है,
इसलिए वो ऐसी मांग करते हैं. नीतीश कुमार ने कहा कि वह जीतन राम मांझी से पूछेंगे.
- Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट, रोशनी और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष अभियान
- Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन को मिलेगी नई दिशा, जानिए पूरी योजना
- Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली, जानिए आम प्रशासन को कैसे मिलेगा फायदा
Highlights


















