PATNA: बीजेपी ने नीतीश कुमार की यात्रा को लेकर कई सवाल उठाए हैं. बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने नीतीश कुमार की यात्रा को लेकर कहा है कि जब उन्हें पिकनिक मनाने का मन करता है तो वे यात्रा पर निकल जाते हैं. इस बार 14वीं बार यात्रा कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार में अगर हिम्मत है तो वे शराब पीड़ित, अपराध से पीड़ित लोगों से जाकर मुलाक़ात करें. उन्होंने कहा कि अगर नीतीश कुमार यात्रा के जरिए अगर लोगों की समस्याओं की समीक्षा करते हैं. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार उनकी भी समीक्षा करें जो शराब के नाम पर जो नया गैंग खड़ा है असकी समीक्षा करेंगेए थाना के माध्यम से जो तस्करी का काला धंधा चल रहा है उसकी समीक्षा करेंगे. उन्होंने जनता के मुद्दो पर ध्यान नहीं देने का आरोप लगाते हुए कहा कि नीतीश कुमार अगर समीक्षा करना चाहते हैं तो उन बच्चों की समीक्षा करें जो बिना कमरे वाले विद्यालय में पढ़ने को मजबूर हैं.
विपक्ष पीड़ित लोगों को मुआवजा देने के लिए करेगा संघर्ष
विजय सिन्हा ने कहा कि विरोधी दल होने के नाते शराब कांड के पीड़ित और अपराधियों के शिकार हुए पीड़ितों को मुआवजा दिलाने के लिए संघर्ष करेगी.
बड़े भईया 2025 तक नीतीश को नहीं रहने देंगे मुख्यमंत्रीः विजय सिन्हा
नेता प्रतिपक्ष ने नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा है कि उन्हें बड़े भईया लालू यादव 2025 तक मुख्यमंत्री नहीं रहने देंगे. मार्च के बाद कभी भी उनकी कुर्सी जा सकती है. उन्होंने कहा कि लालू यादव ने प्रधानमंत्री का सपना दिखाकर उनसे हेलीकॉप्टर खरीदवाया है. उनकी बातों में आकर जनता की गाढ़ी कमाई को खर्च कर रहे हैं.
जेडीयू ने बीजेपी के आरोपों पर किया पलटवार
बीजेपी नेताओ द्वारा सीएम नीतीश कुमार के बिहार यात्रा को लेकर सवाल उठाने पर जेडीयू ने पलटवार किया है. प्रवक्ता अभिषेक झा ने बीजेपी को बढ़ती मंगाई, भ्रष्टाचार,बेरोज़गारी को लेकर पश्चाताप और प्रायश्चित यात्रा निकालने की सलाह दी. वहीं कहा किसीएम नीतीश कुमार जनता से मिलकर उनका दुख दर्द जानने के लिए यात्रा पर निकलते हैं. बिहार के मुख्यमंत्री पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने इतनी यात्राएं की है.
रिपोर्ट: राजीव कमल
- Jharkhand Governor Meeting: झारखंड के विश्वविद्यालयों पर राज्यपाल से मंथन, शिक्षा व्यवस्था और छात्र हित पर हुई बात
- Muzaffarpur HDFC Bank Ganesh Puja: मुजफ्फरपुर में HDFC बैंक शाखा में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे, पूजा के बाद हुआ भंडारा
- Nalanda में NCC Camp शुरू, मंत्री श्रवण कुमार बोले युवा शक्ति ही देश का आधार


















