BSSC और BPSC प्रश्नपत्र लीक मामले की हो CBI जांच: विजय

PATNA: BSSC और BPSC प्रश्नपत्र लीक मामले में सीबीआई जांच कराने की मांग उठ रही है.

यह मांग बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने सरकार से की है. विजय सिन्हा ने बीएसएससी

और बीपीएससी परीक्षा रद्द करने और नये सिरे से परीक्षा आयोजित करने की मांग की है.

उन्होंने कहा है कि सरकार जब इन परीक्षाओं को रद्द करे तो परीक्षार्थियों को फीस

और आने-जाने में लगे खर्चे के रुप में 5 हजार रुपये भी भुगतान करे.

vijay sinha 9 22Scope News


BSSC और BPSC प्रश्नपत्र – नियुक्तियां निकलते ही बोलियां लगनी शुरु हो जाती है- विजय


विजय सिन्हा ने कहा कि नियुक्तियां निकलते ही बोलियां लगनी शुरु हो जाती है.
सभी नियुक्तियों में बड़ा रैकेट काम करने लगता है.

और प्रश्नपत्र लीक जैसी घटनाएं सामने आती हैं.

उन्होंने कहा कि कुछ लोगों पर कार्रवाई करके केवल

खानापूर्ति की जा रही है और बड़े लोगों को बचाने का

काम सरकार कर रही है. बीपीएससी का मामला हो या बीएससीसी का मामला हो लगातार प्रश्न पत्र लीक होता है लेकिन सरकार बड़ी कार्रवाई नहीं करती है. इस खेल में बड़ा रैकेट काम कर रहा है लेकिन सरकार जांच से भाग रही है इस तमाम मामले को सीबीआई से जांच कराने की जरूरत है.


सरकार की मंशा पर उठाए सवाल


नेता प्रतिपक्ष ने सरकार की मंशा पर भी सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा है कि बड़ी मछली पर कार्रवाई करने की जरूरत है. सरकार नहीं चाहती है, बड़े और बलवान लोगों पर कार्रवाई हो. यह सरकार नियुक्ति घोटाला में लगी हुई है और नियुक्ति में बड़े पैमाने पर घोटाला हो रहा है.

रिपोर्ट: राजीव

Jharkhand Governor Meeting: झारखंड के विश्वविद्यालयों पर राज्यपाल से मंथन, शिक्षा...

Jharkhand Governor Meeting, रांची: झारखंड के राज्यपाल से राजभवन में आत्मीय मुलाकात कर राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की...

Muzaffarpur HDFC Bank Ganesh Puja: मुजफ्फरपुर में HDFC बैंक शाखा में...

Muzaffarpur HDFC Bank Ganesh Puja: HDFC बैंक की जवाहर लाल रोड शाखा में मंगलवार को भगवान श्री गणेश की विधिवत स्थापना की गई। बैंक के...

Nalanda में NCC Camp शुरू, मंत्री श्रवण कुमार बोले युवा शक्ति...

नालंदा में 38 बिहार बटालियन NCC के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। मंत्री श्रवण कुमार ने युवाओं को अनुशासन और नेतृत्व का...