Advertisement
Advertisement

सीएम नीतीश कुमार ने उदीयमान सूर्य को दिया अर्घ्य

राज्यवासियों के लिए की सुख – समृद्धि की कामना

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने आवास पर उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया.

मुख्यमंत्री आवास में परिवार के सदस्यों के साथ उन्होंने अर्घ्य दिया.

इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों की सुख, शांति एवं समृद्धि की छठी मइया से प्रार्थना की.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने आवास पर बनाए गए जल कुंड में अपने परिवार के

व्रतियों के साथ उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया.

cm nitish12 22Scope News

उदीयमान सूर्य: विजय सिन्हा और नितिन नवीन ने दिया अर्घ्य

बिहार के नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने पूरे परिवार के साथ अपने आवास पर

भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया. इस दौरान विजय सिन्हा ने देशवासियों के

सुखी, आरोग्य और समृद्धि की छठी मइया से कामना की.

इधर बीजेपी विधायक नितिन नवीन ने भी अपने आवास पर भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया. इस दौरान विधायक ने छठी मइया से बिहार के लोगों के लिए सुख-समृधि की कामना की.

cm nitish123 22Scope News

पारण के साथ संपन्न हुआ महापर्व छठ

नहाय-खाय के साथ शुक्रवार को शुरू हुई सूर्य उपासना के चार दिवसीय इस महापर्व छठ के दूसरे दिन खरना के बाद व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हुआ, जो रविवार की शाम अस्ताचलगामी और सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद पारण के साथ संपन्न हो गया.

विभिन्न घाटों पर रही पुलिस की चाक – चौबंद व्यवस्था

राज्य की राजधानी पटना में प्रशासन और पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति रही. पटना के आयुक्त रवि कुमार, पुलिस महानिरीक्षक (केंद्रीय प्रक्षेत्र) राकेश राठी, जिला अधिकारी चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लो द्वारा जलमार्ग एवं स्थल मार्ग से गंगा नदी किनारे के विभिन्न छठ घाटों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा था तथा छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर नजर रखी जा रही थी.

पुलिस प्रशासन ने यातायात प्रबंधन का उत्कृष्ट उदाहरण किया प्रस्तुत

पटना प्रमंडल के आयुक्त और पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि सभी अधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा भीड़ प्रबंधन, सुदृढ़ सुरक्षा-व्यवस्था एवं सुचारू यातायात प्रबंधन का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया गया है. उन्होंने कहा कि घाटों पर छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध थीं. पुरुष एवं महिलाओं के लिए अलग-अलग शौचालय, स्वच्छ पेयजल, चेंजिंग रूम, व्रतियों के ठहरने के लिए शेड और वाहन पार्किंग की सुविधा थी.

नीतीश सरकार के पास कोई विज़न नहीं: विजय सिन्हा

Commercial Advertisment

Giridih Stolen Scorpio Recovered: झारखंड से बिहार तक पुलिस ने कैसे...

Giridih Stolen Scorpio Recovered, गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले में वाहन चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पचम्बा...

Manish Kashyap Love Story: मनीष कश्यप को दो साल तक मैसेज...

Manish Kashyap Love Story, पटना: यूट्यूबर मनीष कश्यप और उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी प्रेम कहानी को लेकर चर्चा में हैं। दोनों...

PM Modi Vaishali Visit: NDA सरकार के एक साल पूरे, PM...

PM Modi Vaishali Visit ,पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार के वैशाली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के इस दौरे...