20 साल शासन करके जिला का दौरा कर रहे हैं नीतीश – ललन सिंह

पटना : केंद्रीय मंत्री व जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह दिल्ली से पटना लौटे हैं। उन्होंने पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत की। बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर विपक्ष के द्वारा उठाए गए सवाल पर ललन सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार थक नहीं गए हैं बल्कि 20 साल शासन करके जिला जिला दौरा कर रहे हैं। सीएम बचा हुआ विकास का काम कर रहे हैं।

ललन सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार काम करते हैं और राजद के लोग बात बनाने वाले हैं। विपक्ष केवल बात बनाने का काम करता है। केंद्रीय मंत्री आम आदमी पार्टी पर जमकर बरसे। दिल्ली के लोगों को वहां की सरकार ने कष्ट में रखा, पूर्वांचल के लोगों का वोट लिया। बिहार और यूपी के रहने वाले लोगों का कॉलोनी में अबतक पानी भरा है। केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी के द्वारा भारत रत्न सीएम नीतीश कुमार को देने के सवाल पर ललन ने कहा कि उनकी राय है इसमें कोई खराब बात नहीं है। विपक्ष के लोगों का जवाब हम नहीं देते।

यह भी पढ़े : CM नीतीश कुमार की बिगड़ी तबीयत, 28 को होगी पूर्णिया में प्रगति यात्रा

यह भी देखें :

महीप राज की रिपोर्ट

Bokaro Sector 12E Building Collapse: क्वार्टर ध्वस्त होने की जांच रिपोर्ट...

Bokaro Sector 12E Building Collapse: बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर-12E स्थित क्वार्टर संख्या 1290 के अचानक जमींदोज होने की घटना की जांच पूरी हो...

Bihar Flood 2026: बिहार में बाढ़ पर CM सम्राट चौधरी का...

Bihar Flood 2026: बिहार में बाढ़ की वर्तमान स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। इस...

Bihar NSD Centre Patna: अब अभिनय सीखने के लिए बिहार से...

Bihar NSD Centre Patna: बिहार के कलाकारों और रंगकर्मियों के लिए राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (NSD) का नया केंद्र स्थापित होने की पहल बड़ी उम्मीद...