नीतीश कुमार की समाधान यात्रा पहुंची मुजफ्फरपुर

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समाधान यात्रा आज मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर में है. सीएम आज इन क्षेत्रों में हुए विकास कार्यों का जायजा लेंगे. साथ ही अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे. मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गयी है. इस दौरान मुजफ्फरपुर के मुशहरी में लोगों से संवाद करेंगे.

आरसीपी ने नीतीश पर साधा निशाना- बोले सरकार की विश्वसनीयता हो गई खत्म

rcp singh 22Scope News

पूर्व केन्द्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समाधान यात्रा पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री दिन काटने के लिए समाधान यात्रा पर निकल रहे हैं. मुंगेर के हवेली खड़गपुर में बदलो बिहार आमसभा को संबोधित करते हुए आरसीपी सिंह ने कहा कि बिहार में सरकार है, लेकिन आम लोगों में सरकार की विश्वसनीयता समाप्त हो गई है. उन्होंने जदयू को डूबता हुआ जहात बताते हुए कहा कि अब कभी महागठबंधन में नहीं जाऊंगा.

महागठबंधन में घमासान मचा हुआ है, जदयू, आरजेडी और कांग्रेस तीनों पार्टियां आपस में ही लड़ रही हैं, सरकार में बैठे लोगों ने ही इस तरह का माहौल बनाया है. पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा शराबबंदी को लेकर जनता ने समर्थन किया था, पर यहां पालन नहीं हो रहा है. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र तभी मजबूत होगी जब पंचायतीराज व्यवस्था सुदृढ़ होगी.

मुख्यमंत्री को राज्य में बढ़ते गुंडाराज की समीक्षा करनी चाहिएः विजय सिन्हा

vijay sinha 14 1 22Scope News

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

की समाधान यात्रा पर कहा कि यह सिर्फ दिखावे के लिए है.

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री को राज्य में बढ़ रहे गुंडाराज की

समीक्षा करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर में टाइम बम मिला,

जब राज्य में धर्म और जाति के आधार पर अपराधियों को

सह मिलेगा तो व्यवस्था का अंत इसी तरह से होगा.

कांटी थर्मल पावर के छाई विवाद में एक लड़के की हत्या कर दी गयी.

मुजफ्फरपुर की इन सब समस्याओं की समीक्षा मुख्यमंत्री को करनी चाहिए.

विजय सिन्हा ने कहा कि गंडक नदी पर पुल बनकर तैयार है,

लेकिन सर्विस रोड के लिए जमीन अभी तक नहीं दी गई,

इन समस्याओं का समाधान मुख्यमंत्री कब करेंगे.

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...