Advertisment

नीतीश ने कहा- पहले था डर का माहौल, अब बिहार में सर्वागीण विकास

बक्सर : बिहार में 2005 से पहले जो डर का माहौल था, लोग घर से निकलना नहीं चाहते थे। सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य की बदहाल स्थिति थी लेकिन, आज राज्य में बिहार का सर्वागीण विकास हो रहा है। जहा शिक्षा का पंख लगा गांव की बेटियां आगे बढ़ रही है। स्वास्थ्य व्यवस्था में भी काफी परिवर्तन किया गया। बालिकाओं को शिक्षा का मुख्य धारा से जोड़ने के लिए बिहार सरकार के द्वारा अथक प्रयास किया गया। बक्सर लोकसभा सीट के नावानगर खेल मैदान पर गुरुवार को एनडीए समर्थित भाजपा उम्मीदवार मिथिलेश तिवारी के समर्थन में पहुंचे राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कही।

GOAL Logo page 0001 21 22Scope News

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि एनडीए प्रत्याशी मिथिलेश कुमार तिवारी को विजयी बनाने की लोगों से अपील की। उन्होंने कहा कि मैने पंचायत चुनाव में महिलाओं को 50 फीसद आरक्षण दिलाने वाला पहला बिहार राज्य है, जिसका पूरे देश में अनुकरण हुआ। स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं का सर्वांगीण विकास हुआ। प्रारंभिक शिक्षक नियोजन में महिलाओं को 50 फीसद आरक्षण दिया गया। हर घर बिजली, हर घर शौचालय, हर घर नल का जल सहित सात निश्चय योजना पर काफी विकास किया गया। अब भाजपा को छोड़कर कही नहीं जाएंगे।

उन्होंने बक्सर की विकास बात करते हुए कहा कि बक्सर में इंजीनियरिंग कॉलेज, इटाढ़ी में पॉलिटेक्निक कॉलेज, डुमरांव में मेडिकल कॉलेज सहित अन्य कार्य सरकार की बेहतर उपलब्धि है। अभी हाल ही में ब्रह्मपुर में बाबा बरमेश्वर नाथ मंदिर का सौंदर्यीकरण कराया गया। बिहार में सभी 40 सीटों पर एनडीए की जीत होगी। वही, मुख्यमंत्री के साथ पहुंचे राज्य सरकार के मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि उन्होंने कहा कि बक्सर धर्म और अध्यात्म की नगरी है।

सीएम नीतीश ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है, विपक्षी दल मुद्दा विहीन है। आज नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का सर्वांगीण विकास हुआ। यह चुनाव देश और प्रदेश की दिशा व दशा बदलने के लिए है। प्रत्याशी मिथिलेश कुमार तिवारी ने कहा कि वाराणसी के तर्ज पर बक्सर को भी विकसित किया जाएगा। विपक्षी दलों का विकास परिवार तक सीमित है। उन्होंने कहा यह चुनाव सिर्फ लोकसभा का नहीं सीधे प्रधानमंत्री चुनने के लिए है। मौके पर मंच पर भाजपा व जदयू के जिलास्तरीय नेता उपस्थित थे।

यह भी पढ़े : CM नीतीश ने प्रत्याशी शिवेश राम के लिए किया प्रचार, कहा- भारी मतों से होंगे विजयी

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

धीरज कुमार की रिपोर्ट

JPSC Scam CID Arrest: रांची में सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, JPSC...

JPSC Scam CID Arrest: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच कर रहे क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID) ने मंगलवार को...

Sahibganj ASI Attack: साहिबगंज में ड्यूटी के दौरान एएसआई पर चाकू...

Sahibganj ASI Attack: झारखंड के साहिबगंज जिले से ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस अधिकारी पर चाकू से हमले की घटना सामने आई है। कोटलपोखर...

Jharsuguda Cough Syrup Seizure: 1.2 करोड़ का प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त,...

Jharsuguda Cough Syrup Seizure: प्रतिबंधित कोडीन-युक्त कफ सिरप की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में, झारसुगुडा पुलिस ने ₹1.2 करोड़ से अधिक मूल्य की...