PATNA: विधानसभा नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने सरकार से छपरा में हुई जहरीली शराब से मौत मामले पर सदन में चर्चा करने की मांग की है. उन्होंने कहा है जब तक सरकार इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए तैयार नहीं होती है सदन चलने नहीं देंगे. वहीं उन्होंने ट्वीट कर सरकार परजमकर निशाना साधा है.

उन्होंने लिखा है ‘जहरीली शराब से हो रही मौतें गंभीर चिंता का विषय है. दरअसल यह विफल शराब नीति नहीं बल्कि सत्ता संरक्षित नरसंहार है. नीतीश कुमार इन लोगों की बलि चढ़ाकर प्रधानमंत्री बनने का सपना बुन रहे है. आपके पीएम और तेजस्वी के सीएम बनने के सपने ने बिहार को बर्बरता की राह पर ला दिया’.
विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर
बिहार विधानसभा शाीतकालीन सत्र का आज तीसरा दिन है. विपक्ष के द्वारा शराबबंदी मुद्दे पर लगातार सरकार को घेरने की कोशिश की जा रही है. सदन में विपक्ष बिहार में बढ़ते अपराध और शराबंबंदी जैसे मुद्दों को लेकर हमलावर है. विजय सिन्हा ने की सरकार से जहरीली शराब से मौत पर चर्चा की मांग
शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन नीतीश ने खोया आपा
विपक्ष के द्वारा शराबबंदी मुद्दे पर चर्चा को लेकर सदन में चर्चा की मांग की जा रही है. छपरा में जिस तरीके से जहरीली शराब से मौत हुई उसको लेकर विपक्ष सरकार को घेरने में लगी है. कल भी सदन में शराबबंदी को लेकर हंगामा होता रहा और विपक्ष इस पर चर्चा की मांग करते रहे. वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल हुए हंगामे के बीच खुद ही चीखने और चिल्लाने लगे. यहां तक कि विधायकों को भी तुम- तड़ाक से संबोधित किया.यहां तक कि उन्होंने विधायकों को सदन से बाहर निकालने तक को कह डाला. जबकि विधायकों को सदन से बाहर करने का अधिकार सिर्फ विधानसभा अध्यक्ष का होता है.
रिपोर्ट: राजीव कमल
- Reliance Jio Bihar Jharkhand June 2026: बिहार-झारखंड में जियो का दबदबा बरकरार, जून 2026 में सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक जुड़े
- भोजपुर में बड़ी कार्रवाई, ट्रक से 8 हजार लीटर से अधिक अवैध विदेशी शराब बरामद, 2 गिरफ्तार
- गंडक नहर से मिला वृद्ध महिला का शव, 2 दिनों से थी लापता
Highlights


















