नीतीश का मोदी सरकार पर हमला, कहा- अभी जो केंद्र में हैं पक्का हारेंगे, कोई काम नहीं कर रहे हैं केवल बड़ाई

पटना : मुंबई में इंडिया गठबंधन की बैठक खत्म हो गई है। 28 पार्टी के नेताओं ने बारी-बारी से मीडिया को संबोधित कर रहे हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मीडिया से रूबरू होते हुए केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर भड़ास निकाले। नीतीश कुमार ने कहा कि अभी जो केंद्र में हैं वह पक्का 2024 में हारेंगे। वह कोई काम नहीं करते केवल बड़ाई करते हैं।

नीतीश कुमार ने कहा कि उनकी ही बात छपता है। कम करते हैं, ज्यादा छपता है। एक बार उनसे मुक्ति मिलेगी तो आप आजाद होइएगा। ये लोकतंत्र के लिए जरूरी है। नीतीश कुमार ने कहा कि देश के इतिहास को ये लोग बदलना चाहते हैं। ये हम नहीं बदलने देंगे। हम सब मिलकर काम करेंगे। मजबूती के साथ रहेंगे। समाज के हर तबके का उत्थान होगा। किसी की उपेक्षा नहीं होगी। बहुत कोशिश चलता है कि हिंदू-मुस्लिम इधर-उधर हो जाए। देश सबका है।

राजद की तरफ से लालू प्रसाद यादव मीडिया को संबोधत कर रहे हैं। लालू यादव ने कहा कि देश में अल्पसंख्यक सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारे एक ना होने से मोदी सरकार ने इसका भरपूर फायदा उठाया। मोदी सरकार झूठ और अफवाह करके सरकार चला रही है। पशुपालन से मोदी सरकार का भ्रष्टाचार बड़ा है। लालू यादव ने कहा कि अपना कुछ नुकसान करके भी इंडिया गठबंधन को जिताएंगे।

लालू यादव ने कहा कि पीएम मोदी झूठ बोल के चुनाव जीते। उन्होंने चुनाव से पहले कहा कि हमारा और बाकी नेताओं का स्विस बैंक में पैसा जमा है। उसे लाएंगे और सबको 15 लाख रुपए देंगे। इसके लिए सबका खाता भी खुलवाया गया था। हमने भी अपना, पत्नी का और बच्चों का खाता खुलवाया था कि हमें भी पैसा मिले, लेकिन कुछ नहीं मिला। हम पीएम मोदी को हटाकर ही दम लेंगे। उन्हें अब चांद के बाद सूर्यलोक पर पहुंचाओ।

बता दें कि यह बैठक 31 अगस्त और एक सितंबर तक चली। इंडिया गठबंधन में 13 सदस्यीय कीकोऑर्डिनेशन कमेटी बनया गया है। सभी पार्टियों ने थीम भी जारी कर दिया है। थीम का स्लोगन है जुड़ेगा भारत, जीतेगा इंडिया।

https://22scope.com/coordination-committee-formed-for-india-alliance-pawar-tejashwi-and-lalan-got-place/

 

Instagram Friendship बनी मुसीबत! युवती को निजी फोटो-वीडियो वायरल करने की...

Dhanbad Instagram Blackmailing Case: धनसार थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद कथित तौर पर निजी फोटो...

Gumla Polytechnic Engineers Day: Engineers Day पर गुमला पॉलिटेक्निक के छात्रों...

Gumla Polytechnic Engineers Day, गुमला: गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में मंगलवार को इंजीनियर्स डे के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में...

Bunti Khan Viral Statement: वासेपुर में परेड के बाद सामने आया...

Bunti Khan Viral Statement, धनबाद: वासेपुर के फरार गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई बंटी खान की गिरफ्तारी के बाद उसका एक कथित बयान सोशल...