पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की प्रचंड जीत के बाद अब सूबे में नई सरकार के गठन की बारी थी। नीतीश कुमार 10वीं बार आज यानी 20 नवंबर को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। सभी को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने शपथ दिलवायी। नीतीश कुमार के साथ ही सरकार के 26 मंत्री भी शपथ ली। बीजेपी के कोटे से सरकार में दो डिप्टी सीएम ने शपथ ली। सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा फिर से नीतीश सरकार में डिप्टी सीएम पद की शपथ ली।
आज नीतीश सहित 25 मंत्रियों ने ली शपथ
आपको बता दें कि पिछले सरकार की बात करें तो इसमें से करीब दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा सहित 12 पुराने मंत्री ने इस बार फिर से शपथ ली है। जबकि 11 नए लोगों ने आज शपथ ली है। पुराने मंत्री की बात करें तो सम्राट और विजय के अलावा विजय कुमार चौधरी, श्रवण कुमार, विजेंद्र प्रसाद यादव, अशोक चौधरी, लेसी सिंह, जमा खान, मदन सहनी, मंगल पांडे, नितिन नवीन, सुरेंद्र मेहता और संतोष कुमार सुमन शामिल हैं। जबकि नए चेहरे की बात करें तो डॉक्टर दिलीप जायसवाल, रामकृपाल यादव, संजय सिंह ‘टाइगर’, अरुण शंकर प्रसाद, नारायण प्रसाद, रमा निषाद, श्रेयसी सिंह, एमएलसी डॉक्टर प्रमोद कुमार चंद्रवंशी, संजय पासवान, संजय सिंह और दीपक प्रकाश शामिल हैं।


BJP के प्रदेश अध्यक्ष फिर से बनाए गए हैं मंत्री
बता दें कि दिलीप जायसवाल पहले भी मंत्री बने थे लेकिन उनके पास बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का पद था इसलिए उन्हें इस्तीफा दे दिया था। अब यह भी हो सकता है कि फिर से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नए प्रदेश अध्यक्ष की जल्द ही घोषणा हो सकती है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता व नौ बार के विधायक रहे डॉ. प्रेम कुमार विधानसभा अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं।


यह भी देखें :

यह भी पढ़े : Big Breaking : ‘2025 फिर से नीतीश’, नीतीश कुमार ने 10वीं बार ली CM पद की शपथ
अंशु झा, अमित झा, सौरव सिंह और स्नेहा राय की रिपोर्ट
Highlights


