नित्यानंद राय ने कहा- PM की मेहनत पर जनता ने लगाई मुहर, रिकॉर्ड तीसरी बार BJP की सरकार

पटना : हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनाव का परिणाम आ चुका है। हरियाणा में बीजेपी रिकॉर्ड तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। वहीं जम्मू-कश्मीर में नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। दोनों पार्टी मिलकर चुनाव लड़ा था। हरियाणा में बीजेपी (48), कांग्रेस (37) आईएनएलडी (2) और अन्य तीन सीटों पर विजयी हुई है। जबकि जम्मू-कश्मीर में जम्मू-कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस (42), बीजेपी (29), कांग्रेस (6), पीडीपी (3), जेपीसी (1), सीपीआई-एम (1), आप (1) और अन्य सात सीटों पर जीत दर्ज की है।

आपको बता दें कि दोनों राज्यों के चुनाव परिणाम पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि बहुत ही बढ़िया नतीजा आया है। हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की तीसरी बार सरकार बनी है। देश के साथ हरियाणा में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास की बहती हुई गंगा पर लोगों ने फिर भरोसा जताया है। हमारे प्रधानमंत्री के सक्षम नेतृत्व, निष्ठा पर और दिन-रात परिश्रम की पराकाष्ठा का जो इस देशवासी और लोगों के लिए करते हैं। उसका परिणाम है। हरियाणा में तीसरी बार प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनी है।

नित्यानंद का तेजस्वी पर हमला, कहा- इन लोगों को सिर्फ अपने विकास से मतलब देश से नहीं

बिहार में पांच देश रत्न मार्ग को लेकर जमकर राजनीति चल रही है। राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव जब बिहार में डिप्टी सीएम से तब उन्हें पांच देश रत्न मार्ग स्थित बांग्ला जो डिप्टी सीएम के रहने के लिए भवन निर्माण विभाग की तरफ से आवंटित किया गया था। जैसे ही राजद की सरकार सत्ता से हटी और भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दोबारा सरकार बनाई।

यह भी देखें :

अब वहीं बंगला बिहार के भावी डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को आवंटित किया गया है। ऐसे में जब तेजस्वी यादव ने बंगला खाली किया तब उनके ऊपर भारतीय जनता पार्टी ने यह आरोप लगाया कि तेजस्वी यादव के आदमी बंगला खाली करते समय बंगले में लगे बेशक कीमती चीजों को खोलकर अपने साथ ले गए। जिसका जवाब देते हुए तेजस्वी यादव ने कहा था कि जिन लोगों ने इस तरह की अफवाहें फैलाई हैं उनके खिलाफ कोर्ट में जाएंगे।

तेजस्वी यादव के कोर्ट में जाने के बयान को लेकर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि इन लोगों को सिर्फ अपने विकास से मतलब है। इन्हें देश समाज और राज्य के विकास से कोई मतलब नहीं है। यह लोग लगातार घोटाले में व्याप्त रहे हैं। चारा घोटाला, दूध घोटाला, वर्दी घोटाला और अलकतरा घोटाला ही करते रह गए। इन्होंने सिर्फ और सिर्फ अपना विकास किया है। इन्होंने ना तो देश का समाज का और राज्य का विकास किया है।

यह भी पढ़े : Breaking : हरियाणा की जीत पर सीएम नीतीश की भाजपा को बधाई

महीप राज की रिपोर्ट

Patna National Red Run 4.0: पटना में 3 नवंबर को होगा...

Patna National Red Run 4.0: बिहार में HIV के प्रति जागरूकता बढ़ाने और इससे जुड़े सामाजिक भेदभाव को खत्म करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय...

India New Zealand Rugby Series Rajgir: राजगीर में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी...

India New Zealand Rugby Series Rajgir: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नालंदा जिले के राजगीर खेल परिसर में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 अंतरराष्ट्रीय रग्बी सेवेंस...

Bihar Cooperative Training Framework: 1.6 करोड़ लोगों को प्रशिक्षित करने की...

Bihar Cooperative Training Framework: बिहार में सहकारिता क्षेत्र को अधिक मजबूत, कुशल और रोजगारोन्मुखी बनाने के लिए करीब 26 हजार सहकारी समितियों से जुड़े...