नित्यानंद राय ने कहा- मोदी सरकार के 12 साल, गरीब कल्याण, विकास व मजबूत भारत की नई पहचान

गयाजी : गयाजी स्थित सर्किट हाउस में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों को देश के सामने रखा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का यह कार्यकाल गरीब कल्याण, सुशासन, विकास और राष्ट्रीय सुरक्षा को समर्पित रहा है। नित्यानंद राय ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश के 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। चार करोड़ से अधिक गरीब परिवारों को पक्का मकान मिला है, जबकि 12 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण कराया गया है।

58 करोड़ जनधन खाते खोले गए और DBT के माध्यम से 11 लाख करोड़ सीधे लाभार्थियों के खातों में भेजे गए – केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने बताया कि 58 करोड़ जनधन खाते खोले गए और डीबीटी के माध्यम से 11 लाख करोड़ रुपए सीधे लाभार्थियों के खातों में भेजे गए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वामी विवेकानंद के उस सपने को साकार करने का काम किया है। जिसमें भूख, गरीबी और अशिक्षा से मुक्त भारत की कल्पना की गई थी। आज भारत विश्व मंच पर एक मजबूत और सम्मानित राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है।

Nityanand Rai 1 22Scope News

राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर बोलते हुए नित्यानंद राय ने कहा- मोदी सरकार आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है

राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर बोलते हुए नित्यानंद राय ने कहा कि मोदी सरकार आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। सर्जिकल स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर जैसे अभियानों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि भारत ने आतंकवादियों को उनके घर में घुसकर जवाब दिया है। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत करोड़ों किसानों को आर्थिक सहायता दी जा रही है। कृषि बजट में कई गुना वृद्धि हुई है। स्वास्थ्य क्षेत्र में 43 करोड़ आयुष्मान कार्ड जारी किए गए हैं, जिससे गरीबों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिल रही है।

Nityanand Rai 2 22Scope News

नित्यानंद राय ने कहा- प्रति व्यक्ति आय 46 हजार से बढ़कर दो लाख से अधिक हो गई है

नित्यानंद राय ने कहा कि प्रति व्यक्ति आय 46 हजार रुपये से बढ़कर दो लाख रुपये से अधिक हो गई है। बेरोजगारी दर में कमी आई है और लाखों युवाओं को सरकारी नौकरियां एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए हैं। सड़क, रेल और हवाई संपर्क के क्षेत्र में भी अभूतपूर्व विकास हुआ है। नित्यानंद राय ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण मोदी सरकार के नेतृत्व में संभव हो पाया। साथ ही उन्होंने दावा किया कि देश में नक्सलवाद और आतंकवाद पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित हुआ है।

Nityanand Rai 3 1 22Scope News

भारत को विश्व स्तर पर नई पहचान मिली है और PM नरेंद्र मोदी को विभिन्न देशों द्वारा सर्वोच्च अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्रदान किए गए हैं – केंद्रीय मंत्री

उन्होंने कहा कि भारत को विश्व स्तर पर नई पहचान मिली है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विभिन्न देशों द्वारा सर्वोच्च अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्रदान किए गए हैं। वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिसमें युवा, महिला, किसान और गरीब सभी की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के अंत में उन्होंने देशवासियों से विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान करते हुए ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष के साथ अपने संबोधन का समापन किया।

Nityanand Rai 4 22Scope News

यह भी पढ़े : शिवराज सिंह चौहान ने कहा- मैं मंत्री नहीं, कार्यकर्ताओं का कार्यकर्ता हूं

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand Rail Project Approval: झारखंड में रेलवे का नया अध्याय! ₹3,907...

Jharkhand Rail Project Approval: केंद्र सरकार ने झारखंड और ओडिशा को जोड़ने वाली लगभग ₹3,907 करोड़ की महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं को मंज़ूरी दी है। इस...

RIMS Ranchi MBBS Seats Increased: झारखंड के मेडिकल छात्रों के लिए...

RIMS Ranchi MBBS Seats Increased: झारखंड में मेडिकल एजुकेशन सेक्टर के लिए अच्छी खबर है। नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ...

Himanshu Singh Murder Case: हिमांशु हत्याकांड में बड़ा खुलासा! SIT ने...

Himanshu Singh Murder Case: पुलिस को हाई-प्रोफाइल हिमांशु सिंह मर्डर केस की जांच में एक और बड़ी कामयाबी मिली है। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने...