RJD और विपक्ष पर नित्यानंद राय ने साधा निशाना, कहा…

पटना: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने RJD और विपक्ष पर जम कर निशाना साधा। पटना एयरपोर्ट पर बात करते हुए उन्होंने विपक्ष पर जम कर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने 20 जुलाई को विपक्ष के प्रतिरोध मार्च पर कहा कि प्रतिरोध मार्च निकालने का उनका कोई हक नहीं है। उनका जो इतिहास है वह अपराधी के पृष्ठभूमि के लोगों को संरक्षण देने और पोषण करने का है तभी तो 15 वर्षों में अपराधी को नहीं पकड़ पाए।

नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार में अपराधी आपराधिक वारदातों को अंजाम देने के तुरंत बाद गिरफ्तार हो जाते हैं। नित्यानंद राय ने कहा कि कोई भी आपराधिक घटना दुर्भाग्यपूर्ण घटना होती है लेकिन बिहार की पुलिस तत्परता के साथ कार्रवाई करती है और अपराधियों को सजा दिलाती है। एक समय था जब 15 वर्षों के लालू राबड़ी के राज में जंगलराज था। उस समय की घटनाओं को याद करें तो आज भी मन सिहड़ उठता है।

उन्होंने कहा कि आज के समय में बिहार में सुशासन है और राज्य में कोई भी अपराधी नहीं बचेगा। इसके साथ ही उन्होंने 2025 विधानसभा चुनाव में एनडीए को बहुमत मिलने का दावा किया और कहा कि राजद और इंडिया गठबंधन के लोगों को जनता सबक सीखा देगी।

यह भी पढ़ें-  Textiles Investors Meet के बाद बोले गिरिराज सिंह ‘इन्वेस्टर्स दिखा रहे हैं अपनी रूचि’

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

RJD RJD RJD

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...