झारखंड के 4 मेडिकल कॉलेजों को एनएमसी ने स्टाइपेंड न देने पर शो कॉज नोटिस जारी किया

रांची: झारखंड के चार प्रमुख मेडिकल कॉलेजों को नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) ने शो कॉज नोटिस जारी किया है, क्योंकि इन संस्थानों ने यूजी-पीजी और सीनियर रेजीडेंट डॉक्टरों को स्टाइपेंड का भुगतान नहीं किया।

जिन कॉलेजों को नोटिस भेजा गया है, उनमें एमजीएम मेडिकल कॉलेज, जमशेदपुर (कोल्हान विश्वविद्यालय से संबद्ध), फुलो झानो मेडिकल कॉलेज, दुमका (सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय से संबद्ध), मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, पलामू (नीलाम्बर-पीताम्बर विश्वविद्यालय से संबंध), और शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज, हजारीबाग शामिल हैं।

शो कॉज में सर्वोच्च न्यायालय के 16 नवंबर 2023 और एक अप्रैल 2024 के आदेश का हवाला दिया गया है, जिसमें इन संस्थानों को डॉक्टरों के स्टाइपेंड का भुगतान करने का निर्देश दिया गया था।

एनएमसी ने इन मेडिकल कॉलेजों से स्टाइपेंड का भुगतान करने की सूची तत्काल अपनी मेल आईडी (stipend23-24@nmc.org.in) पर अपलोड करने का आदेश दिया है। इसके अलावा, वित्तीय वर्ष 2024-25 के विवरण को भी अपलोड करने की आवश्यकता दी गई है।

Saffrn

Trending News

Jharkhand Politics: ‘देश संविधान से चलेगा, बाबूलाल के फरमान से नहीं’...

 झारखंड की मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने सरना, डीलिस्टिंग और धर्म की राजनीति को लेकर भाजपा और RSS पर निशाना साधते हुए संविधान और...

Bihar Education Update: 211 प्रखंडों में 1 जुलाई से शुरू होगी...

 बिहार सरकार ने 211 डिग्री कॉलेज विहीन प्रखंडों में 1 जुलाई से स्नातक पढ़ाई शुरू कराने का निर्देश दिया। विक्रमशिला विश्वविद्यालय पुनर्स्थापना की प्रक्रिया...

Bihar Higher Education Mission: 1 जुलाई से 211 प्रखंडों में शुरू...

बिहार सरकार ने 1 जुलाई से 211 डिग्री कॉलेज विहीन प्रखंडों में पढ़ाई शुरू कराने का निर्देश दिया। विक्रमशिला विश्वविद्यालय पुनर्स्थापना की प्रक्रिया भी...

बिहार Health Infra Boost: PPP मॉडल से ग्रीनफील्ड और ब्राउनफील्ड मेडिकल...

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने PPP मॉडल पर मेडिकल कॉलेज विकास और रेफरल सिस्टम सुधार के...

हर घर तक शुद्ध पेयजल की निरंतर और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास एक अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' सभागार में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की समीक्षा बैठक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img