धौनी को नोटिस नहीं, आवास के व्यावसायिक इस्तेमाल की होगी जांच

रांची: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के रांची स्थित हरमू आवास के व्यावसायिक इस्तेमाल को लेकर जारी चर्चाओं पर झारखंड राज्य आवास बोर्ड ने स्थिति स्पष्ट की है। बोर्ड ने कहा कि धौनी को उनके आवास में व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ कोई नोटिस जारी नहीं किया गया है।

आवास बोर्ड ने बताया कि हरमू के उच्च आय वर्गीय भूखंड (एच0/10ए एवं अन्य छिटपुट प्लॉट) का आवंटन धौनी को सरकारी कोटे के तहत किया गया था। हाल के दिनों में धौनी के आवास में एक लैब खोले जाने की जानकारी सामने आई थी। इसके बाद आवास बोर्ड के अध्यक्ष संजय लाल पासवान ने मामले की जांच के निर्देश दिए थे।

बोर्ड का कहना है कि जांच के बाद ही यह तय किया जाएगा कि आगे क्या कदम उठाया जाए। फिलहाल, किसी प्रकार का नोटिस जारी किए जाने की खबर को बोर्ड ने गलत करार दिया है।

साइबर ठगी का नया चेहरा: OTP से Digital Arrest तक, ठग...

कभी OTP मांगा जाता था, अब ठग कहते हैं—“आपके खिलाफ CBI में केस है”इसे भी पढ़ेंDigital Arrest Scam: रांची से दो गिरफ्तार, मुंबई के...

Bihar MLC Counting Centre Chaos: पटना में मतगणना केंद्र के बाहर...

Bihar MLC Counting Centre Chaos, पटना: बिहार विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक कोटे की सीटों पर मतगणना के बीच पटना के बांकीपुर राजकीय...

JTET 2026: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा में इन नियमों का करना...

JTET 2026 परीक्षा 1 नवंबर को होगी। JAC ने प्रवेश पत्र, रिपोर्टिंग टाइम, OMR शीट और परीक्षा केंद्र पर प्रतिबंधित वस्तुओं को लेकर जरूरी...