एंबुलेंस में मरीज नहीं, मिली शराब की खेप; Tundi पुलिस का बड़ा खुलासा

Dhanbad: धनबाद जिले के Tundi थाना क्षेत्र के टुंडी थाना गेट के पास गुप्त सूचना के आधार पे भारी मात्रा में नकली अंग्रेजी शराब लदा एम्बुलेंस पकड़ा गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि Tundi पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक एंबुलेंस जिसमें नकली अंग्रेजी शराब लदी हुई है वो टुंडी गोविंदपुर मुख्य पथ से होते हुए गिरिडीह की ओर जा रहा है।

एम्बुलेंस से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी उमाशंकर के नेतृत्व में Tundi थाना मुख्य गेट के पास करीब 04:30 बजे UP16AT/1910 एम्बुलेंस को रुकवाया और उसकी जांच की गई। जांच के क्रम पे उक्त एम्बुलेंस में भरी मात्रा में अवैध शराब पाया गया।

एंबुलेस कब्जे में कर थाना ले गई पुलिस

मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी ने एंबुलेंस एवं उसके चालक कब्जे में लिया और थाना परिसर में ले गए । इस एम्बुलेंस से रॉयल स्टेज की 375 एमएल की 15 पेटी, रॉयल चैलेंजर की 8 पेटी, आइकॉनिक वाइट की 13 पेटी, इन सभी में कुल मिला कर 885 बोतल अवैध शराब को टुंडी पुलिस ने जप्त किया साथ चालक प्रकाश रवानी पिता हीरालाल रवानी,ग्राम कर्माटांड़ थाना बलियापुर जिला धनबाद निवासी को भी गिरफ्तार किया है। इस छापेमारी दल में थाना प्रभारी के अलावे अवर निरीक्षक कृष्ण पहान, सहायक अवर निरीक्षक कन्हैया लाल मंडल, सुधीर कुमार, उपेंद्र यादव, सहित पुलिस जवान शामिल थे।

 

 

Bihar NSD Campus: बिहार में खुलेगा NSD कैंपस, युवा कलाकारों को...

Bihar NSD Campus: बिहार में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (National School of Drama) के नए कैंपस की स्थापना का रास्ता साफ हो गया है। मुख्यमंत्री...

Bihar New Sugar Mills: रैयाम-सकरी में फिर शुरू होगी चीनी मिलों...

Bihar New Sugar Mills: राज्य सरकार ने बिहार में बंद पड़ी चीनी मिलों को फिर से शुरू करने की कोशिशें तेज़ कर दी हैं।...

Manjhar Kund Bihar: बिहार के इस झरने पर हर साल क्यों...

Manjhar Kund Bihar: बिहार के रोहतास ज़िले में सासाराम के पास कैमूर की पहाड़ियों के बीच स्थित मंझर कुंड, प्राकृतिक सुंदरता और धार्मिक आस्था का...