नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई ने ब्रिटेन में की शादी, ट्विटर पर शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली : नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई ने ब्रिटेन में शादी रचाई है. उन्होंने बर्मिंघम में एक छोटे समारोह के दौरान शादी की है. मलाला ने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरे पोस्ट करते हुए इस बात की जानकारी दी है. तस्वीरें पोस्ट करते हुए मलाला ने लिखा उन्होंने घर पर ही शादी रचाई है और वह आगे जीवन के लिए उत्साहित हैं.

मलाला ने ट्विटर पर लिखा, आज मेरी जिंदगी का बेहद खास दिन है, असर और मैंने शादी कर ली है.

हमने अपने परिवारों के साथ बर्मिंघम में घर पर ही निकाह समारोह पूरा किया.

कृपया हमें अपनी दुआएं दें. आगे के सफर में साथ चलने के लिए हम उत्साहित हैं.

मलाला द्वारा पोस्ट की गई तस्वीरों में उनके पति असर, अपने माता-पिता, जियाउद्दीन यूसुफजई और तूर पेकाई यूसुफजई दिखाई दे रहे हैं. मलाला को पाकिस्तानी तालिबान ने लड़कियों की शिक्षा का प्रचार करने के लिए गोली मार दी थी, 15 साल की उम्र में साल 2012 में स्कूल बस में मलाला के सिर पर गोली मारी गई थी. विदेश में महीनों तक चले इलाज के बाद वह ठीक हुई थी और मैं मलाला हूं नाम के एक संस्मरण सह-लेखने लिखने के बाद से दुनिया में मशहूर हो गई थीं.

17 साल की उम्र में मिला था नोबेल शांति पुरस्कार

मलाला युसुफ़ज़ई को 2014 में 17 साल की उम्र में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था, भारत के बाल अधिकार कार्यकर्ता कैलाश सत्यार्थी के साथ पुरस्कार मिला था. मलाला ने पिछले साल ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से दर्शनशास्त्र, राजनीति और अर्थशास्त्र में डिग्री के साथ स्नातक किया. अब वह 24 साल की हैं और लड़कियों की शिक्षा की वकालत करती हैं, उनके गैर-लाभकारी मलाला फंड ने अफगानिस्तान में $ 2 मिलियन का निवेश किया है.

ग्लैमरस लुक में Nikki Tamboli ने शेयर की फोटोज

Garhwa News: तेज बुखार से दो सगे भाइयों की मौत, परिवार...

गढ़वा के केतार में तेज बुखार से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। परिवार के चार अन्य सदस्य बीमार हैं। स्वास्थ्य विभाग की...

JPSC Reconstitution: आयोग के पुनर्गठन का प्रस्ताव कैबिनेट को भेजा, 25...

झारखंड सरकार ने JPSC के पुनर्गठन का प्रस्ताव कैबिनेट को भेजा है। 25 अगस्त की बैठक में अध्यक्ष और तीन सदस्यों की नियुक्ति पर...

Jharkhand ABC Program: 49 शहरी निकायों में आवारा कुत्तों की नसबंदी...

 झारखंड के 49 शहरी निकायों में आवारा और सामुदायिक कुत्तों के लिए ABC कार्यक्रम लागू होगा। नसबंदी, एंटी रेबीज वैक्सीनेशन और GIS मैपिंग की...