Advertisement
Advertisement
Advertisement

पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिये नामांकन समाप्त

मुंगेर : पहले चरण में होनेवाले पंचायत चुनाव के लिए नामांकन कि प्रक्रिया समाप्त हो गई। तारापुर प्रखंड में 10 पंचायतो के लिए 24 सितम्बर को चुनाव होना है। पंचायत चुनाव 2021 के प्रथम चरण के नामांकन के अंतिम दिन मुंगेर जिला के तारापुर प्रखंड में 111 प्रत्याशियों ने निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया। जिला परिषद प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र संख्या 12 से निवर्तमान जिला परिषद सदस्य शैलेश कुमार पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष पिंकी कुमारी दुरमट्टा के राजीव कुमार सिंह परसा के बासुकी प्रसाद सिंह ने नामांकन दाखिल किया।

प्रखंड निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त सूचना अनुसार नामांकन के अंतिम दिन मुखिया पद के लिए 08 पुरुष 06 महिला कुल 14, सरपंच पद के लिए 05 पुरुष 06 महिला कुल 11 , पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 07 पुरुष 05 कुल 12 , महिला वार्ड सदस्य पद के लिए 19 पुरुष 20 महिला कुल 39 एवं पंच पद के लिए 12 पुरुष 19 महिला कुल 31 प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया। नामांकन पत्रों की जांच 11 सितंबर को किया जाएगा। 13 सितंबर को इच्छुक अभ्यर्थी नामांकन वापस ले सकते हैं। 24 सितंबर को मतदान कराए जाएंगे।

Commercial Advertisment

Five New Sugar Mills in Bihar: बंद चीनी मिलों पर विपक्ष...

Five New Sugar Mills in Bihar, पटना: बिहार में चीनी उद्योग को फिर से मजबूत करने और बंद पड़ी चीनी मिलों को चालू करने...

Bihar Pavilion IITF 2026: इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में दिखी बिहार...

 IITF 2026 में बिहार पवेलियन का उद्घाटन उद्योग सचिव कुंदन कुमार ने किया। 55 से अधिक स्टॉल पर बिहार की विरासत, हस्तशिल्प, उद्योग और...

Chhath Special Train: छठ के बाद घर लौटने वालों को राहत,...

छठ महापर्व के बाद बिहार से दिल्ली, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु समेत कई शहरों के लिए चल रही स्पेशल ट्रेनों में सीटें खाली हैं। जानें...