Advertisement
Advertisement
Advertisement

26 नवंबर को होगा जदयू प्रदेश अध्यक्ष का नामांकन

जदयू के राज्य निर्वाचन पदाधिकारी जनार्दन सिंह ने दी जानकारी

पटना : जदयू प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए 26 नवंबर को नामांकन होगा.

वहीं 27 नवंबर को नए प्रदेश अध्यक्ष चुने जाएंगे. 27 नवंबर को ही राज्य परिषद की बैठक होगी.

इस जानकारी जदयू के राज्य निर्वाचन पदाधिकारी जनार्दन सिंह ने दी.

उन्होंने कहा कि राज्य के कोई भी सक्रिय सदस्य अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कर सकते हैं.

सांगठनिक चुनाव से तय होगा ललन सिंह और उमेश कुशवाहा का भविष्य

फिलहाल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यंक्ष ललन सिंह और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा हैं. इन दोनों का भविष्य सांगठनिक चुनाव से तय होगा. उपेंद्र कुशवाहा को भी नई कार्यकारिणी में अहम पद दिया जा सकता है. हाल के दिनों में उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार के अलग-अलग हिस्सों में खूब दौरे किए हैं. दस दिसंबर को दिल्ली में जदयू का खुला सत्र भी आयोजित होगा. पूरे चुनाव कार्यक्रम की जानकारी निर्वाचन आयोग को भेज दी गई है.

janardan singh1 22Scope News

जदयू प्रदेश अध्यक्ष: दिसंबर में तय होंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष

बताया जाता है कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को ले सात दिसंबर को नामांकन दाखिल किया जाएगा. इसके बाद अगर जरूरत पड़ी तो आठ नवंबर को अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे. नौ दिसंबर को मतों की गिनती और उसी दिन परिणाम आएगा. नए अध्यक्ष के चुनाव के बाद 10 दिसंबर को दिल्ली में पार्टी का खुला सत्र आयोजित किया जाएगा.

रिपोर्ट: प्रणव राज

Commercial Advertisment

Danapur Railway Special Trains 2026: छठ के बाद घर लौटने की...

Danapur Railway Special Trains 2026, पटना: छठ महापर्व के बाद दूसरे राज्यों में लौटने वाले यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए रेलवे ने...

Begusarai Liquor Smuggling Case: बखरी DCLR के बोर्ड वाली स्कॉर्पियो से...

Begusarai Liquor Smuggling Case: बिहार में शराब तस्करी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पुलिस की नजरों से बचने के लिए...

Bihar Chhath Puja 2026 Sunset Sunrise Time: छठव्रती ध्यान दें! बिहार...

Bihar Chhath Puja 2026 Sunset Sunrise Time, पटना: छठ महापर्व पर सूर्यदेव को अर्घ्य देने की तैयारी कर रहे व्रतियों के लिए मौसम विभाग...