कुख्यात वांछित अपराधी सरोज राय गिरफ्तार

पटना : बिहार एसटीएफ के विशेष टीम के द्वारा भोजपुर जिला पुलिस के सहयोग से भोजपुर जिला का कुख्यात वांछित अपराधी सरोज राय को गिरफ्तार किया है। चकिया थाना डोरीगंज जिला सारण को कोइलवर थाना कांड संख्या 210/24, धारा 302/34 एवं 27 आर्म्स एक्ट (दोहरे हत्या कांड) में बड़हरा थानान्तर्गत दियारा क्षेत्र से छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया।

आपको बता दें कि अपराधी अवैध बालू खनन माफिया गुड्डू राय गिरोह का सक्रिय सदस्य एवं मुख्य शूटर है। वह एक मई 2024 को अवैध बालू खनन को लेकर गुड्डू राय गिरोह एवं सत्येन्द्र पांडे गिरोह के बीच वर्चस्व की लड़ाई में दो लोगों की हत्या हो गई थी, जिसमें उक्त अपराधी नामजद अभियुक्त है। इसके विरूद्ध भोजपुर एवं पटना जिला के विभिन्न थानों में हत्या, रंगदारी एवं आर्म्स एक्ट सहित कई कांड दर्ज है एवं सभी कांडों में फिरार चल रहा है।

यह भी पढ़े : 25 हजार का इनामी अपराधी रणवीर यादव गिरफ्तार  

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Deoghar Double Murder Case: मां और 14 वर्षीय बेटे की हत्या...

Deoghar Double Murder Case: देवघर ज़िले के सोनारायठाढ़ी पुलिस स्टेशन इलाके में सोमवार देर रात हुए दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई...

कालीबाग मंदिर परिसर के पोखरे में युवक का मिला शव, इलाके...

बेतिया : बेतिया शहर स्थित कालीबाग मंदिर परिसर के पोखरे में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मंगलवार को...

Jamshedpur Club Fight Update: डबल डाउन क्लब के बाहर खूनी झड़प...

Jamshedpur Club Fight Update: जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में 'डबल डाउन क्लब' के बाहर चाकू मारने की घटना ने गंभीर रूप ले लिया...