पटना : पटना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली की जहानाबाद जिला के वांछित कुख्यात अपराधकर्मी लव कुमार शर्मा भगवानगंज थाना के ग्राम करवां में रजनीश कुमार के घर पर अवैध हथियार के साथ रूके हुए है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु तत्काल टीम का गठन करते हुए गश्ती दल के साथ भेजा गया। रजनीश कुमार के ग्राम करवां स्थित घर की घेराबंदी कर विधिवत् छापेमारी की गई।
छापेमारी के क्रम में जहानाबाद जिला के वांछित कुख्यात अपराधकर्मी लव कुमार शर्मा साकिन मोकर थाना कड़ौना जिला जहानाबाद और रजनीश कुमार साकिन करवां थाना भगवानगंज जिला पटना को दो देशी कट्टा, नौ जिंदा गोली और तीन मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया है। कुख्यात अपराधकर्मी लव कुमार शर्मा के विरूद्ध पटना एवं जहानाबाद जिला अन्तर्गत कई कांड दर्ज है।
यह भी पढ़े : सट्टेबाजी को लेकर सट्टेबाजों के बीच मारपीट व फायरिंग
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट


