टॉप-10 की सूची में शामिल कुख्यात अपराधी रंजय बिंदु गिरफ्तार

बाढ़ : बिहार में अपराध नियंत्रण को लेकर डीजीपी का निर्देश अब सफलता का मुकाम हासिल कर रहा है। सभी थाना क्षेत्र में अपराधियों की टॉप-10 सूची बनाने के निर्देश के बाद बाढ़ अनुमंडल के पंचमहला थाना की पुलिस ने अपने इलाके के टॉप-10 की सूची में शामिल कुख्यात रंजय बिंदु को दबोचने में सफलता हासिल की है। बाढ़ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एएसपी भारत सोनी ने बताया कि रंजय बिंद दियारा क्षेत्र के कुख्यात अपराधी की श्रेणी में है।

इस कुख्यात अपराधी पर एक दर्जन से भी ज्यादा संगीन मामले दर्ज हैं। बेगूसराय जिला में भी हत्या, लूट और अपहरण की घटना को अंजाम देकर इस कुख्यात ने अपना आपराधिक साम्राज्य स्थापित कर लिया था। लखीसराय जिला में भी कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया था जिसकी जानकारी प्राप्त की जा रही है। 11 मामले पटना जिला में है जिसमें 6 में यह फरार था। पंचमहला थानाध्यक्ष को इस उपलब्धि के लिए विभाग को अनुशंसा भेजी जा रही है।

Tata Steel PM Mall Notice: टाटा स्टील ने PM मॉल को...

Tata Steel PM Mall Notice : बिष्टुपुर स्थित P&M मॉल की जमीन को लेकर टाटा स्टील और मॉल प्रबंधन के बीच विवाद एक बार...

Jamshedpur Jitiya Accident: जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा, स्वर्णरेखा नदी...

Jamshedpur Jitiya Accident, जमशेदपुर: जिउतिया पर्व के दौरान मानगो के गांधी घाट के पास स्वर्णरेखा नदी में स्नान करने गईं दो बच्चियां तेज बहाव...

Lohardaga Shop Sealing: लोहरदगा में 23 दुकानें सील, लंबे समय से...

Lohardaga Shop Sealing, लोहरदगा: लंबे समय से किराया बकाया रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए 23 दुकानों को सील...