Advertisment

टॉप-10 में शामिल 2 कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

खगड़िया : खगड़िया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिले के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल दो कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है, जिन पर पुलिस ने 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। इस संबंध में एसपी राकेश कुमार ने बताया कि दोनों अपराधियों के खिलाफ जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में आधे दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। जिनमें लूट, हत्या, छिनतई और आर्म्स एक्ट के मामले शामिल हैं। अपराध करने की फिराक में थे, पुलिस ने धर दबोचा है।

एसपी ने बताया कि पुलिस ने इस कार्रवाई को गोगरी थाना क्षेत्र के रजिस्ट्री मोड़ के पास अंजाम दिया, जहां दोनों अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के चंद्र नगर निवासी अर्जुन वर्मा के पुत्र सचिन कुमार उर्फ काजल और बनारसी वर्मा के पुत्र राजा कुमार के रूप में हुई है।
साथ मिलकर अपराध को अंजाम देते थे। पुलिस के अनुसार, दोनों अपराधी एक साथ मिलकर लूट, हत्या औऱ छिनतई जैसी घटनाओं को अंजाम देते थे। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में इनकी आपराधिक गतिविधियों के चलते पुलिस लंबे समय से इनकी तलाश कर रही थी।

यह भी पढ़े : बेलागंज में JDU नेता की गोली मारकर की हत्या, तीन गिरफ्तार

यह भी देखें :

राजीव कुमार की रिपोर्ट

Coal Mine PF Rules 2026: PF कानून तोड़ने वालों पर कैसे...

Coal Mine PF Rules 2026: केंद्र सरकार ने कोयला खदानों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए 'कोल माइन्स प्रोविडेंट फंड' (CMPF) से जुड़े...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: रांची हाईकोर्ट में फुटबॉल मैदान...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: झारखंड हाई कोर्ट ने रांची के धुर्वा में नए हाई कोर्ट कॉम्प्लेक्स के अंदर प्रस्तावित फुटबॉल मैदान के निर्माण...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: रांची में पहली बार क्यों हो रहा...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के मकसद से, रांची नगर निगम पहली बार...