हत्या समेत कई कांडों का वांछित कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

गोपालगंजः पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस चौकस है. एसपी के निर्देश पर पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए लगातार अपराधियों पर नकेल कसी जा रही है. माझा थाना क्षेत्र के भोजपुरवा में छापेमारी करते हुए पुलिस ने दो कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया. सदर एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार दोनों अपराधियों में राहुल कुमार सिंह और शक्ति सिंह शामिल है जो भोजपुरवा के निवासी हैं. पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों से देसी कट्टा एक देसी पिस्टल तथा कई जिंदा कारतूस और एक बाइक बरामद किया गया है.

सदर एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार इन दोनों आरोपियों पर माझा थाने में कई मामले दर्ज हैं. उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों पर हत्या समेत कई  मामले भी दर्ज हैं. हाल ही में एक लूट कांड को अंजाम देते समय राहुल कुमार सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. जिसमे वह जमानत पर बाहर आया हुआ था. दोनों अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे.  माझा थाना की पुलिस और नगर थाना की पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर इन दोनों को गिरफ्तार किया गया.

रिपोर्ट- आशुतोष तिवारी

Jharkhand Malaria Alert: पश्चिमी सिंहभूम के 86 गांव Red Zone में,...

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम के 86 गांव मलेरिया रेड जोन में शामिल। मिशन उदय M 2.0 में 700 पीएफ मरीज मिले, 352 संक्रमितों में...

JSSC Excise Constable Paper Leak: 2400 पन्नों की Chargesheet दाखिल, 179...

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में रांची पुलिस ने 2400 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की। 179 आरोपी नामजद, जांच में फर्जी...

Bank PO Exam 2026: SBI PO और IBPS PO की तैयारी...

SBI PO और IBPS PO 2026 परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक्सपर्ट की सलाह। जानें स्मार्ट स्टडी प्लान, महत्वपूर्ण विषय, टाइम...