मोहनिया में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार

मोहनिया : कैमूर जिले के मोहनिया में मंगलवार को एक बड़ी वारदात हुई। जिसमें आज यानी गुरुवार को कैमूर पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने हत्या में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना से सिर्फ 100 मीटर दूर बदमाशों ने एक युवक को बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक का नाम हलीम अली (28 साल) पिता खुर्शीद गद्दी निवासी वार्ड नंबर-9 बताया गया है।

घटना के बाद मृतक के परिजनों ने पुलिस को आवेदन देकर 20 लोगों को नामजद किया है

घटना के बाद मृतक के परिजनों ने पुलिस को आवेदन देकर 20 लोगों को नामजद किया है और सभी पर मिलकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों रिंकू पासी, विजयमल नोनिया और पवन सूत पासी को गिरफ्तार कर लिया है। इनसे लगातार पूछताछ की जा रही है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अलग-अलग टीम बनाकर तेजी से छापेमारी कर रही है।

शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है – DSP प्रदीप कुमार

मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि मामला गंभीर है और किसी भी दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट पुलिस का इंतजार है। घटना के बाद इलाके में दहशत फैली हुई है। वहीं मृतक का परिवार जल्द न्याय की मांग कर रहा है। पुलिस का दावा है कि सभी आरोपी जल्द कानून की पकड़ में होंगे और पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

यह भी पढ़े : मुंगेर पुलिस के द्वारा अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई, 2 गिरफ्तार

ओम प्रकाश तिवारी की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

BCCL में नौकरी को लेकर हुआ बवाल, JMS का उपवास सत्याग्रह;...

Jharkhand: BCCL के मृत श्रमिकों के आश्रितों को नियोजन देने की मांग और व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर जनता मजदूर संघ ने गुरुवार को धनबाद...

कटहरा जंगल में (Road Accident) तेज रफ्तार का कहर: पति की...

Jharkhand: झारखंड में सड़क हादसों (Road Accident) की मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। एक बार फिर सारठ से भीषण सड़क हादसे की...

व्यक्ति की संदिग्ध मौत, कुछ लोग अस्पताल में इलाजरत, पुलिस जांच...

मोतिहारी : इस वक्त के एक बड़ी खबर मोतिहारी से सामने आई है जहां एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत हो गई है और कुछ...

Ramayana का टीजर हुआ रिलीज, रनबीर कपूर के लुक ने जीता...

Ramayana Teaser Release: आज 2 अप्रैल को हनुमान जयंती मनाई जा रही है और इस दिन को और खास बनाया गया है Ramayana का...

मंत्री श्रेयसी ने दिया AI आधारित पाठ्यक्रम को प्रशिक्षण में शामिल...

पटना : बिहार सरकार के सूचना प्रावैधिकी विभाग के अतंर्गत स्थित मंत्री श्रेयसी सिंह के कार्यालय कक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में बिहार कौशल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img